Bhojpuri Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी सिनेमा जगत के कई बड़े चेहरों ने अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन नतीजों ने साफ कर दिया कि केवल स्टारडम ही सियासी पिच पर जीत की गारंटी नहीं है.
)
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्टारडम हमेशा चुनावी सफलता की गारंटी नहीं हो सकता है. इस बार बिहार चुनाव में कई भोजपुरी सुपरस्टार चुनावी मैदान में उतरे थे. मगर, नतीजों में केवल युवा लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने अपनी सादगी से सबका दिल जीता और बन गईं सियासत की माहरथी! वहीं, भोजपुरी के सुपरस्टार्स खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे का ग्लैमर सियासत में फीका साबित हुआ और चुनाव हार गए.
)
मैथिली ठाकुर ने दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की. मैथिली ठाकुर की यह जीत दिखाती है कि जनता फिल्मी तड़क-भड़क से दूर क्षेत्रीय संस्कृति और सादगीपूर्ण को पसंद करती है. मैथिली ठाकुर को कुल 84,915 वोट मिले. जबकि, राजद प्रत्याशी बिनोद मिश्रा को 73,185 मिले. बीजेपी की मैथिली ने राजद के बिनोद को 11,730 वोटों से हराया.
)
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के टिकट पर छपरा सीट से उतरे भोजपुरी सिनेमा सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का चुनावी दांव सफल फेल हो गया. खेसारी लाल यादव की रैलियों में जनसैलाब तो खूब उमड़ा. हालांकि, इसके बावजूद भीड़ वोटों में तब्दील नहीं हो सकी. भारतीय जनता पार्टी की छोटी कुमारी से खेसारी लाल यादव का मुकाबला था.
)
छपरा सीट पर खेसारी लाल यादव को 79,245 वोट मिले. वह छोटी कुमारी से 7,600 वोटों के अंतर से हार गए. भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की यह हार यह दिखाती है कि महज स्टारडम से चुनाव नहीं जीता जा सकता है. इसके लिए मजबूत संगठनात्मक पकड़ और स्थानीय समीकरण बहुत अहम होते हैं.
)
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सिंगर रितेश पांडे को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने करगहर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था. मगर, रितेश पांडे की चुनावी स्थिति सबसे खराब रही. जबरदस्त लोकप्रियता के बावजूद रितेश पांडे को करारी हार झेलनी पड़ी और वह चौथे स्थान पर रहे.
)
करगहर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी चुनाव लड़ने वाले रितेश पांडे को मात्र 16,203 वोट ही मिल पाए. जबकि, जदयू के बशिष्ठ सिंह को 92,485 मिले. बहुजन समाज पार्टी के उदय प्रताप सिंह सिंह दूसरे नंबर रहे, उनको 56,809 मत प्राप्त हुए. वहीं, तीसरे नंबर पर कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्रा रहे, जिनको 39,333 वोट मिले. भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे यहां पर चौथे नंबर रहे.
ट्रेन्डिंग फोटोज़