Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव अब कुछ दिनों की दूरी पर है. इस बार यह दो चरणों में हैं. बता दे कि इस चुनाव में कई भोजपुरी अभिनेता भाग ले रहे हैं, जिसमें एक नाम पाखी हेगड़े का चर्चे में आ रहा हैं. जनशक्ति दल के नेता तेज प्रताप यादव के लिए पाखी हेगड़े महुआ में चुनाव प्रचार पर निकली है.
)
Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनावी जोर चरम पर है. इस साल कई भोजपुरी अभिनेता चुनावी दल में उतरे हैं. रितेश पांडे से लेकर खेसारी लाल यादव कई अभिनेता नेता बनने के सफर में निकल पड़े हैं.
)
अगर पवन सिंह की बात करे तो वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं लेकिन NDA प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं. इसी बीच भोजपुरी इन्डस्ट्री से एक और नाम चर्चा में है. इस फेमस भोजपुरी अभिनेत्री का नाम पाखी हेगडे है. भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं पाखी हेगडे़ जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव के चुनाव प्रचार को लेकर महुआ में हैं.
)
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव बहुत पहले से निखर गए हैं. पहले वह दबे हुए थे आज उनकी अपनी एक अलग पहचान है. मैं उनके चुनाव प्रचार में जा रही हूं.
)
उन्होंने तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच चल रहे चुनाव प्रचार मामले पर कहा यह दोनों भाइयों का आपसी मामला है. आने वाले दिन में हो सकता है कि दोनों साथ हो जाएं. मैं इस पर ज्यादा नहीं कुछ बोल सकती.
)
पाखी हेगड़े ने तेज प्रताप यादव के खेसारी लाल यादव पर किए गए बयान कि कौन सा जॉब देंगे नाचने वाला? पर कहा कि मैं इस पर कुछ नहीं बोलना चाहूंगी. मैं एक अभिनेता हूं. इसलिए इस बयान पर मैं कुछ नहीं बोलना चाहूंगी.
)
साथ ही निरहुआ के द्वारा खेसारी लाल को यदमुल्ला कहा जाने पर कहा कि यह बिल्कुल गलत है. उनको यह बिल्कुल भी नहीं बोलना चाहिए. वह हमारे भोजपुरी के स्टार हैं. मैं चाहती हूं कि वह चुनाव जीत करके आएं.
)
इसके बाद उन्होंने नीतीश सरकार की तारीफ की और कहा, बिहार में पहले डर लगता था लेकिन अब ऐसा नहीं है. बिहार में सड़कें अच्छी बनी हैं. बिहार में सरकार भी अच्छी चली है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़