Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2936749

'मैं बेस्ट चुगलखोर बहुरिया हूं...', रानी चटर्जी ने फिल्म की सफलता पर जाहिर की खुशी

Rani Chatterjee: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी की फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' रिलीज दर्शकों को काफी पसंद आई हैं, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर की हैं. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है. 

रानी चटर्जी ने फिल्म की सफलता पर जताई खुशी
रानी चटर्जी ने फिल्म की सफलता पर जताई खुशी

Rani Chatterjee: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की हाल ही में फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' रिलीज हुई थी, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई. जिसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताया है और फिल्म की सफलता पर खुशी जाहिर की है. रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'चुगलखोर बहुरिया' के दो पोस्टर पोस्ट किए हैं, जिसमें उनके साथ फिल्म के अन्य कलाकार भी नजर आ रहे हैं.

इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा- दर्शकों को चुगलखोर बहुरिया टीम की ओर से ढेर सारा धन्यवाद. अब मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं बेस्ट चुगलखोर बहुरिया हूं. मुझसे बेहतर चुगली कोई नहीं कर सकता. इस मजेदार कैप्शन के साथ रानी ने फिल्म के प्रति अपने उत्साह को जाहिर किया और दर्शकों के प्यार को सराहा. इसके अलावा, रानी ने फिल्म की शूटिंग के दौरान के कुछ खास पल भी प्रशंसकों के साथ साझा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह अपने सह-कलाकारों के साथ मस्ती करती और सीन शूट करती दिख रही हैं.

यह भी पढ़ें: सूती साड़ी में अक्षरा सिंह ने दिखाई अपनी सादगी, सिंपल लुक देख फैंस हुए इंप्रेस

Add Zee News as a Preferred Source

फिल्म के बारे में-

'चुगलखोर बहुरिया' एक मनोरंजक भोजपुरी फिल्म है, जिसमें रानी के अभिनय को खूब सराहा जा रहा है. उनकी हास्य भरी अदा और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं भी सकारात्मक रही हैं, जहां लोग रानी की एक्टिंग और फिल्म की कहानी की तारीफ कर रहे हैं. रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-माना नाम हैं. उनकी यह फिल्म एक बार फिर साबित करती है कि वह दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं

-आईएएनएस

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news