)
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर सोशल मीडिया पर खास अंदाज में अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं. एक्ट्रेस ने मां दुर्गा के अवतार में अपनी तस्वीरें पोस्ट कर सभी को चौंका दिया.
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में रानी चटर्जी माथे पर लाल सिंदूर, बड़ी लाल बिंदी और गहरे काजल के साथ नजर आ रही हैं. उनके हाथ में त्रिशूल है और खुले बालों के साथ उनका रौद्र रूप लोगों को मां दुर्गा की याद दिला रहा है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा- 'नवरात्रि की शुभकामनाएं, माता रानी का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे.'
रानी चटर्जी के इस लुक को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'वाह दीदी, आप बहुत क्यूट लग रही हैं, आपको किसी की नजर न लगे.' वहीं दूसरे ने कमेंट किया- 'ऐसा लग रहा है जैसे खुद मां दुर्गा धरती पर उतर आई हों.' बाकी फैंस रेड हार्ट इमोजी और बधाई संदेशों के जरिए अपना प्यार जता रहे हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी चटर्जी की कई फिल्में बैक-टू-बैक आ रही हैं. हाल ही में उनकी फिल्म "चुगलखोर बहुरिया" टीवी पर 13 सितंबर को रिलीज हुई थी. इसके अलावा उनकी यूट्यूब फिल्म "सास बहू चली स्वर्गलोक" को शानदार रिस्पांस मिला है. इस कॉमेडी फिल्म को रिलीज हुए नौ दिन हुए हैं और अब तक इसे 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
रानी चटर्जी की खासियत यह है कि उनकी फिल्में पारिवारिक होती हैं, जिन्हें हर उम्र के लोग एक साथ बैठकर देख सकते हैं. "सास बहू चली स्वर्गलोक" की स्टार कास्ट में प्रशांत सिंह, राजेश तोमर, संजना पांडेय, गोपाल चव्हाण, नवीन चंद्रा, लाडो मधेसिया, विद्या सिंह, आलोक कुमार, प्रीति राज और सोनाली मिश्रा जैसे कलाकार शामिल हैं.
इनपुट- आईएएनएस
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!