)
Vannu d Great: सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएटर और भोजपुरी एक्ट्रेस वन्नू दी ग्रेट ने मनी मिराज पर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया और कैप्शन में जो लिखा, उसे जानकर हर कोई हैरान है. वन्नू दी ग्रेट ने मनी मिराज के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि सबकुछ बर्बाद कर दिया/वो रात मैं कभी नहीं भूलूंगी, 9 सितंबर 3 बजे रात की. यह पोस्ट वन्नू दी ग्रेट ने 15 सितंबर, 2025 दिन सोमवार को किया.
अब वह दूसरी शादी करने जा रहा-वन्नू दी ग्रेट
दरअसल, सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएटर वन्नू दी ग्रेट ने बिहार के यूट्यूबर मनी मिराज पर गंभीर आरोप लगाया है. उनके इस आरोप के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मची हुई है. भोजपुरी इंडस्ट्री में तो खलबली मच गई है. यूट्यूबर मनी मिराज के साथ काम करने वाली वन्नू दी ग्रेट ने आरोप लगाया है कि उसने शादी करने के बाद उसे धोखा दे दिया. अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है.
'अपनी पत्नी मानता था मनी मिराज'
वन्नू दी ग्रेट ने मनी मिराज पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो भी जारी किया था. इस वीडियो में उन्होंने दावा था कि मनी मिराज के साथ वह पिछले ढाई साल से रिश्ते में थीं. दोनों ने शादी भी कर लिया था. सोशल मीडिया कॉन्टेंट क्रिएटर वन्नू दी ग्रेट का दावा है कि मनी मिराज उन्हें अपनी पत्नी मानता था. मगर, अब वह उन्हें पहचानने से मना कर रहा है.
मनी मिराज के माता-पिता पर भी आरोप
बिहार के यूट्यूबर मनी मिराज पर वन्नू दी ग्रेट ने जबरदस्ती शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने दावा किया कि जब वह इसका विरोध करती थीं, तो मनी मिराज कहता था कि तुम मेरी बीवी हो. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि मनी मिराज के माता-पिता, टीम और ड्राइवर दानिश ने उसे भगा दिया है.
वन्नू दी ग्रेट का सपोर्ट और विरोध दोनों
बता दें कि अब वन्नू दी ग्रेट के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. कई लोग वन्नू दी ग्रेट के समर्थन हैं और कई लोग विरोध में अपनी राय व्यक्त कर रहे हैं. हालांकि, इस मामले में मनी मिराज की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!