)
Rise and Fall Show: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों सुर्खियों में है और इसकी एक बड़ी वजह भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह हैं. लेकिन, अब उनकी इस शो से अचानक विदाई की खबर सामने आ रही है. जब शो अपनी लोकप्रियता की ऊंचाई पर पहुंच रहा है, ऐसे में पवन सिंह का यूं शो छोड़ देना दर्शकों के लिए हैरान करने वाला है.
पवन सिंह का टीआरपी में बड़ा योगदान
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने अपने ठेठ अंदाज और सोशल मीडिया होस्ट नयनदीप रक्षित के साथ मजेदार नोकझोंक से शो में नई जान फूंकी थी. उनके और नयनदीप के बीच की मस्ती ने दर्शकों को खूब हंसाया और शो की टीआरपी में बड़ा योगदान दिया.
शो में बस थोड़े समय के लिए शामिल हुए थे पवन सिंह
अब प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि पवन सिंह शो का हिस्सा नहीं रहेंगे. सूत्रों के अनुसार, पवन सिंह का परिवार खुद उन्हें सेट से लेने आया था. विदाई के वक्त पवन ने सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि वो कभी इस शो में प्रतियोगी नहीं थे, बस थोड़े समय के लिए शामिल हुए थे.
शो में पवन सिंह की विदाई ने एक और मोड़ ला दिया
पवन सिंह से पहले इस शो से बाहर निकलने वाली कंटेस्टेंट पहलवान संगीता फोगाट थीं, जो मशहूर कोच महावीर सिंह फोगाट की बेटी हैं. संगीता की विदाई के बाद ही शो में भावनाओं की नई लहर देखने को मिली थी और अब पवन सिंह की विदाई ने एक और मोड़ ला दिया है. शो में एक और भावनात्मक पल तब सामने आया जब कंटेंट क्रिएटर धनश्री वर्मा ने निजी जीवन को लेकर बातचीत की.
इनपुट: आईएएनएस
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!