बिहार के CM नीतीश कुमार को जाने से मारने की धमकी, मामला दर्ज
Advertisement

बिहार के CM नीतीश कुमार को जाने से मारने की धमकी, मामला दर्ज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोबाईल फोन पर एसएमस के जरिए जान से मार देने की धमकी मिलने के बाद पटना शहर के श्रीकृष्णापुरी थाना में क प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बिहार के CM नीतीश कुमार को जाने से मारने की धमकी, मामला दर्ज

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मोबाईल फोन पर एसएमस के जरिए जान से मार देने की धमकी मिलने के बाद पटना शहर के श्रीकृष्णापुरी थाना में क प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि उक्त प्राथमिकी श्रीकृष्णापुरी थाना में भादवि की धारा 387 के तहत दर्ज की गयी है। पुलिस ने उक्त एसएमएस के बारे में और अधिक खुलासा करने से इनकार किया। नीतीश की सुरक्षा के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। उन्हें पहले से ही जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।