बिहार रोडरेज मामला: रॉकी ने कबूला गुनाह, कहा 'मैंने आदित्य को गोली मारी'
Advertisement

बिहार रोडरेज मामला: रॉकी ने कबूला गुनाह, कहा 'मैंने आदित्य को गोली मारी'

बिहार में गया के आदित्य सचदेव हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपित रॉकी यादव ने स्वीकार किया है कि उसने ही आदित्य को गोली मारी थी, सूत्रों के मुताबिक इस बात की जानकारी मिल रही है।

बिहार रोडरेज मामला: रॉकी ने कबूला गुनाह, कहा 'मैंने आदित्य को गोली मारी'

नई दिल्ली: बिहार में गया के आदित्य सचदेव हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपित रॉकी यादव ने स्वीकार किया है कि उसने ही आदित्य को गोली मारी थी, सूत्रों के मुताबिक इस बात की जानकारी मिल रही है।

रोडरेज केस में मृतक आदित्य सचदेवा की जान जदयू से सस्पेंड हुई नेता मनोरमा यादव के बेटे रॉकी यादव की ही गोली से गई। इस बात की पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट से हुई है। जिस पिस्टल से आदित्य की हत्या हुई है, उसकी फॉरेंसिक जांच की गई।

शुक्रवार को इस जांच रिपोर्ट को गया कोर्ट को भी सौंपा गया। गया पुलिस ने बरेटा पिस्टल को रॉकी के पास से ही 10 मई को बरामद किया था। 7 मई को बोधगया से बर्थ डे पार्टी मनाकर वापस आ रहे आदित्य की हत्या केवल इसलिए कर दी गई थी क्यों कि उसने रॉकी के लैंड रोवर कार को पास नहीं दिया था।

 

इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी रॉकी को 48 घंटे की रिमांड पर लिया है। गुप्त स्थान पर रखकर उससे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस की टीम गया सेंट्रल जेल पहुंची और रॉकी को अपने साथ ले गई।

रॉकी को पुलिस के हवाले करने से पहले उसकी मेडिकल जांच करायी गई। सबकुछ सामान्य पाए जाने के बाद जेल सुपरिटेडेंट ने रॉकी को पुलिस के हवाले किया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही रॉकी के हथियार लाइसेंस को रद्द करेगी। 2013 में रॉकी ने माओवादियों से खतरा बताते हुए लाइसेंस की मांग की थी।