RJD विधायक राजबल्लभ यादव के साथ सेक्‍स के लिए स्‍कूली छात्रा पर दबाव बनाने वाली महिला गिरफ्तार
Advertisement

RJD विधायक राजबल्लभ यादव के साथ सेक्‍स के लिए स्‍कूली छात्रा पर दबाव बनाने वाली महिला गिरफ्तार

नाबालिक लड़की से कथित बलात्कार के मामले में फंसे राजद विधायक राजबल्लभ यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। बिहार पुलिस ने गुरुवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर एक स्‍कूली छात्रा पर राजबल्लभ यादव के साथ जबरन सेक्‍स के लिए दबाव बनाया था।

RJD विधायक राजबल्लभ यादव के साथ सेक्‍स के लिए स्‍कूली छात्रा पर दबाव बनाने वाली महिला गिरफ्तार

पटना: नाबालिक लड़की से कथित बलात्कार के मामले में फंसे राजद विधायक राजबल्लभ यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। बिहार पुलिस ने गुरुवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर एक स्‍कूली छात्रा पर राजबल्लभ यादव के साथ जबरन सेक्‍स के लिए दबाव बनाया था।

आरोपी महिला का नाम सुलेखा देवी है और वह नाबालिग लड़की को 6 फरवरी की रात पटना जिले के बख्तियारपुर के पथरा इंग्लिश क्षेत्र में विधायक के रुकने वाली जगह पर अपने साथ लेकर गई थी।
 
दी टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, सुलेखा देवी की मांग राधा देवी, बेटी छोटी कुमारी, छोटी बहन तुलसी देवी और मोती राम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

स्‍कूली छात्रा ने पुलिस से कहा है कि सुलेखा ने राजबल्लभ यादव के साथ सेक्‍स करने के लिए सुलेखा ने उसके ऊपर दबाव बनाया और विधायक ने सुलेखा को इसके लिए 30,000 रुपये भी दिए। हालांकि, पुलिस का मानना है कि राजद विधायक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, जो इस समय फरार हैं।

 

विधायक पर आरोप है कि उन्होंने बिहारशरीफ में अपने घर पर नौ फरवरी को कक्षा दसवीं की 15 वर्षीय एक छात्रा से कथित बलात्कार किया था। बाद में उसे पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

इससे पहले, मामले में शिकायत दर्ज किए जाने के बाद नवादा के इस राजद विधायक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर छापे मारे।

गौर हो कि नाबालिक लड़की से कथित बलात्कार के मामले में फंसे राजद विधायक राजबल्लभ यादव अभी फरार चल रहे हैं और अदालत के आदेश का पालन करते हुए नवादा पुलिस ने गुरुवार को उनके घर समेत उनकी तीन संपत्तियों पर नोटिस चस्पा किया और उनसे 30 दिनों के अंदर खुद को पुलिस के सामने पेश करने को कहा अन्यथा उनकी संपत्तियां जब्त कर ली जाएगी।

यादव नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार के मामले में फिलहाल दो हफ्ते से फरार हैं। वह नवादा से विधायक हैं और पिछली राबड़ी देवी सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
अदालत ने शनिवार को इस मामले में अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी थी।
विधायक पर आरोप है कि उन्होंने बिहारशरीफ में अपने घर पर नौ फरवरी को कक्षा दसवीं की 15 वर्षीय एक छात्रा से कथित बलात्कार किया था। एक पड़ोसी महिला इस लड़की को बर्थडे पार्टी के नाम पर उसे विधायक के घर ले गयी थी और 30 हजार रूपए के बदले उसने उसे विधायक को सौंप दिया।