Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए मेष वृष कर्क कन्या कुंभ मीन का हाल
Advertisement

Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए मेष वृष कर्क कन्या कुंभ मीन का हाल

Aaj ka Rashifal: आज की तिथि और दिन आपके लिए शुभ समय लेकर आया है, जीवन में ग्रहों की चाल से हमारा भविष्य निर्धारित होता है, जो राशिफल बनता है, आज के राशिफल में क्या खास बता रहे हैं आचार्य हिमांशु उपमन्यु

Aaj ka Rashifal: कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए मेष वृष कर्क कन्या कुंभ मीन का हाल

पटना: Aaj ka Rashifal: आज की तिथि और दिन आपके लिए शुभ समय लेकर आया है, जीवन में ग्रहों की चाल से हमारा भविष्य निर्धारित होता है, जो राशिफल बनता है, आज के राशिफल में क्या खास बता रहे हैं आचार्य हिमांशु उपमन्यु

मेष
आज के दिन आपकी राशि के जातकों को सभी प्रकार के सुख प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं। साथ ही आज के दिन अगर आप कोई वाहन या भूमि आदि खरीदना चाहते हैं तो आपको यह कार्य आज समय रहते पूर्ण कर लेना चाहिए। साथ ही आज के दिन आपको अपने स्वास्थ का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है और अपने खान पान पर नियंत्रण रखना चाहिए। आज का दिन अपने प्रेम के इजहार के लिए उत्तम होगा।

वृष
आज के दिन इस राशि के जातकों के मन एक अनजाना भय रह सकता है। आज कोई ऐसी घटना घटित हो सकती है जो आपके मन को भयमय कराने वाली है। आपके लिए एक अच्छी खबर यह है कि अगर आज के दिन आप कहीं धन का निवेश करते हैं तो आपको उसमें लाभ होगा। आपकी राशि के जो जातक व्यापार करते हैं उनके लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी आज के दिन अपने परिणाम को लेकर चिंतित रहेंगे। 

मिथुन
आज के दिन आपकी राशि के जातकों समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको किसी पद या पुरष्कार से सम्मानित किया जा सकता है। आज के दिन आपको ऐसा प्रतीत होगा कि मानों आपके नाम का ढंका चारों ओर बज रहा है। और आज के दिन आपके लिए धन का लेन देन अति उत्तम रहने वाला है। लेकिन आज अगर आप कोई यात्रा करते हैं तो उसमें किसी प्रकार की दुर्घटना के योग बनते दिख रहे हैं। जो आपको प्रभावित कर सकते हैं। 

कर्क
आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला। आज के दिन आपको किसी भी प्रकार से धन का निवेश करने और उधार देने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर आपका धन डूब सकता है। साथ ही आपको किसी भी प्रकार से किसी के ह्रदय को आहत नहीं करना है। अन्यथा आपको आज के दिन कलह का सामना करना पड़ सकता है। ऐस हुआ तो यह आपके दिन को ही नहीं आने वाले समय को भी प्रभावित करेगा। 

सिंह
आज का दिन आपकी राशि के जातकों का भाग्य का उदय करवाने वाला है। आप अगर अपना कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए है। कम प्रयास में आपको सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज आपको कोई सुख प्राप्त होने वाला है, जो आपके दिन को प्रसन्नता से भर देने वाला है। साथ ही दफ्तर में या रोजगार में आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होता जान पड़ता है। शिक्षण संबंधी कार्यों के लिए या यूं कहें विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवन साथी के साथ आज अच्छा दिन व्यतीत होगा। 

कन्या 
आज के दिन आपके राशि के जातक अपने धन को शान -ओ -शौकत की सामग्री खरीदने में खर्च कर सकते हैं। यह खर्च अत्यधिक हो सकता है। आपको इस पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। साथ ही अगर आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। उन्हें अतिरिक्त लाभ होने की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। 

तुला
आज के दिन आपकी राशि के जातकों को कोई ऐसा संदेश प्राप्त होगा जो आपके मन को प्रसन्नता से भर देने वाला है। परंतु प्रसन्नता के आवेश में आकर कोई ऐसा कार्य न करें जिससे किसी को आघात पहुंचे। आज के दिन आपकी राशि के जो पुरुष जातक हैं उन्हें अपने जीवन साथी के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचना चाहिए क्योंकि आज के दिन आपके लिए स्त्री पीणा के ग्रह योग बनते दिख रहे हैं। आपको आज के दिन अपने साथी को विवाह आदि के लिए प्रपोज भी नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपको इसके विपरीत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

वृश्चिक 
आज के दिन आपकी राशि के जो जातक हैं उनके लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। जहां एक ओर कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी वहीं दूसरी ओर उन्हें उनके शत्रु उनके लिए कोई साजिश करते दिखाई देते हैं। आज के दिन अगर आप किसी से कोई कर्ज लेते हैं तो यह कर्ज आपके लिए बड़ी समस्या और विपत्ति लेकर आने वाला है। साथ ही आपको आज के दिन अपनी शारीरिक स्थिति पर नजर बनाए रखने की जरूरत है। आज के दिन आपके रोग आप हावी होते जान पड़ते हैं। 
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन संशय की स्थिति उत्पन्न करने वाला है। 

धनु
आज के दिन आपको शारीरिक समस्या उत्तपन्न होती जान पड़ती है। आपके पुराने रोग आपको आज के दिन अधिकर परेशान करने वाले हैं। आपको अपने खान पान पर तथा दिनचर्या पर अधिक नियंत्रण की जरूरत है। अगर आप ऐसा करने में सफल होते हैं तो आपको आपकी संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होने वाली है। आज के दिन आपकी संतान किसी पद या पुरस्कार या सम्मान को प्राप्त कर सकती है। जिससे आपका दिन अच्छा बीतेगा। परंतु आपकी राशि के जो व्यापारी हैं, उनके लिए यह दिन यह दिन सामान्य रहने वाला है।

मकर
आज के दिन आपको वाहन आदि चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है।  अन्यथा आपके साथ कोई दुर्घटना घटित हो सकती है जिससे आपको कोई बड़ी होने की आशंका है। आज के दिन आपके मित्र आपको सहयोग देने वाले हैं और आज आप नए मित्र भी बन सकते हैं। अगर किसी को आज आप अपने दिल का हाल कहना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए उचित रहने वाला है। ऑफिस में आज का दिन अनियंत्रित कार्य के कारण परेशानी में व्यतीत होता जान पड़ता है। विद्यार्थियों को अपने ऊपर संयम रखने की जरूरत है।

कुभं
आज का दिन आपकी राशि के जातकों के लिए सभी प्रकार से अच्छा रहने वाला है। लेकिन आपको अपने अच्छे समय में किसी के साथ बुरा व्यवहार करने से बचना चाहिए अन्यथा आपका अच्छा समय भी आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। आज के दिन आपके धन में वृद्धि होने के योग बनते दिख रहे हैं। आज आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। और साथ ही जीवनसाथी की ओर से सुख की प्राप्ति होने वाली है। आपकी राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। निवेश के लिए यह दिन उचित है। 

मीन
आज का दिन आपके लिए कई मायनों में बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने किसी पुराने रोग से छुटकारा पा सकते हैं और अगर ऐसा नहीं तो आज आप किसी अच्छे चिकित्सक की खोज जरूर पूरी कर लेंगे. साथ ही आज के दिन आपको धन का लाभ होता दिख रहा है। कहा जाए तो निवेश के लिए यह दिन बहुत श्रेष्ठ रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज के दिन प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। आज के दिन आपका कर्ज में गया हुआ धन प्रयास करने पर वापस मिल सकता है।

यह भी पढ़े- Daily Panchang 4 July 2022:आज के दिन इस मुहूर्त पर करें शुभ कार्य,जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

Trending news