February 2022 Vrat Tyohar: मौनी अमावस्या से हो रही है फरवरी की शुरुआत, जानिए इस माह के व्रत-त्योहारों की List
Advertisement

February 2022 Vrat Tyohar: मौनी अमावस्या से हो रही है फरवरी की शुरुआत, जानिए इस माह के व्रत-त्योहारों की List

February 2022 Vrat Tyohar: फरवरी के इसी महीने में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के साथ वसंत पंचमी (Basant Panchami), सरस्वती पूजा, रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, गुप्त नवरात्रि, कुंभ संक्रांति, जया एकादशी, प्रदोष व्रत हैं.

February 2022 Vrat Tyohar: मौनी अमावस्या से हो रही है फरवरी की शुरुआत, जानिए इस माह के व्रत-त्योहारों की List

पटनाः February 2022 Vrat Tyohar: 31 जनवरी 2022 के साथ New Year का पहला माह समाप्त हो रहा है. अब फरवरी माह की शुरुआत होगी. इसके साथ ही व्रत और त्योहारों के सिलसिलों में और भी कड़ियां जुड़ेंगी. फरवरी माह की शुरुआत ही साल के सबसे खास व्रत से हो रही है. यह मौनी अमावस्या है जो फरवरी के पहले ही दिन है. 

धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण
फरवरी के इसी महीने में मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के साथ वसंत पंचमी (Basant Panchami), सरस्वती पूजा, रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, गुप्त नवरात्रि, कुंभ संक्रांति, जया एकादशी, प्रदोष व्रत हैं. इसके अलावा संत रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी जयंती जैसे महत्वपूर्ण दिन भी हैं. इसी फरवरी माह में हिंदी महीने का आखिरी महीना फाल्गुन भी शुरू होगा. इसे एक तरह से होली की शुरुआत माना जाता है. इस तरह यह महीना धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है. जानिए, इस महीने की पूरी List

फरवरी 2022 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार
01 फरवरी, मंगलवार: माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या
02 फरवरी, बुधवार: गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
04 फरवरी, शुक्रवार: गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
05 फरवरी, शनिवार: वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
07 फरवरी, सोमवार: रथ सप्तमी
08 फरवरी, सोमवार: भीष्म अष्टमी
11 फरवरी, शुक्रवार: गुप्त नवरात्रि का समापन
12 फरवरी, शनिवार: जया एकादशी
13 फरवरी, रविवार: कुंभ संक्रांति, प्रदोष व्रत
16 फरवरी, बुधवार: माघ पूर्णिमा, संत रविदास जयंती
17 फरवरी, गुरुवार: फाल्गुन माह प्रारंभ
19 फरवरी, शनिवार: छत्रपति शिवाजी जयंती
20 फरवरी, रविवार: द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
27 फरवरी, रविवार: विजया एकादशी
28 फरवरी, सोमवार: प्रदोष व्रत

मौनी अमावस्या 2022: फरवरी माह का पहला ही दिन महत्वपूर्ण है. मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान, दान एवं मौन व्रत रखने की परंपरा है. इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए भी पूजा पाठ किया जाता है.

गणेश जयंती 2022: फरवरी का चौथा दिन भी विशेष है. इस दिन गणेश जयंती है. माघ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को ही गणेश जी का जन्म हुआ था. इस दिन गणेश जन्मोत्सव मनाया जाता है और व्रत रखकर गणेश जी की पूजा की जाती है.

वसंत पंचमी 2022: फरवरी माह में वसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है. इस दिन ज्ञान, वाणी और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. इस वजह से वसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जानते हैं.

रथ सप्तमी 2022: रथ सप्तमी को सूर्य जयंती मनाते हैं. इस दिन सूर्य देव का प्रकाट्य हुआ था. इस दिन ही सूर्य देव रथ पर सवार होकर प्रकट हुए थे.

एकादशी 2022: फरवरी माह में दो एकादशी व्रत हैं. एक जया एकादशी और दूसरा विजया एकादशी. एकादशी व्रत में भगवान विष्णु की आराधना करते हैं.

प्रदोष व्रत 2022: फरवरी में दो प्रदोष व्रत हैं. एक रवि प्रदोष व्रत है और दूसरा सोम प्रदोष व्रत है. इसमें शिव पूजा का विधान है.

यह भी पढ़िएः Daily Horoscope: सावधान रहें वृष, कन्या, धनु, मीन राशि के लोग, जानिए क्या कह रही हैं राशियां

Trending news