पूर्व सांसद Putul Singh ने बढ़ाया बिहार का मान, भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की चुनी गई उपाध्यक्ष
Advertisement

पूर्व सांसद Putul Singh ने बढ़ाया बिहार का मान, भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की चुनी गई उपाध्यक्ष

वर्तमान में पुतुल सिंह बिहार राज्य राइफल संघ की महासचिव और कुमार त्रिपुरारी सचिव हैं. ऐसे में बिहार से राष्ट्रीय स्तर तक सिंह के पहुंचने से साफ है कि बिहार के नौजवानों को इसका फायदा मिलने वाला है. 

 

पूर्व सांसद Putul Singh ने बढ़ाया बिहार का मान.

Patna: बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह (Putul Singh) भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (National Rifle Association of India) की उपाध्यक्ष चुनी गई हैं. इसके अलावा, कुमार त्रिपुरारी (Tripurari Kumar) को संघ का मानद सचिव मनोनीत किया गया है. पुतुल सिंह के चयन से बांका समेत बिहार के लोगों में खुशी का माहौल है. 

अहम पदों पर रह चुके हैं पति स्व. दिग्विजय सिंह
बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब बिहार से किसी नेता को राष्ट्रीय राइफल संघ में कोई अहम पद मिला हो बल्कि इससे पहले पुतुल सिंह के पति स्व. दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) भी भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ में कई अहम पदों पर रह चुके हैं.

ये भी पढ़ें- नीतीश के बयान पर Congress का हमला, कहा-पलटीमार CM के तौर पर याद करेगी जनता

बिहार के नौजवानों को मिलेगा फायदा!
इसके अलावा, वर्तमान में पुतुल सिंह बिहार राज्य राइफल संघ की महासचिव और कुमार त्रिपुरारी सचिव हैं. ऐसे में बिहार से राष्ट्रीय स्तर तक सिंह के पहुंचने से साफ है कि बिहार के नौजवानों को इसका फायदा मिलने वाला है. 

उभरते निशानेबाजों मिलेगा अधिक बढ़ावा
वहीं, इस राष्ट्रीय संघ में चयन के बाद पुतुल सिंह ने कहा कि इससे भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ में बिहार की भागीदारी मजबूत होगी और बिहार के उभरते निशानेबाजों को आने वाले समय में अधिक बढ़ावा मिलेगा. इधर, कुमार त्रिपुरारी का कहना है कि हमारी पहली प्राथमिकता निशानेबाजी की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और निशानेबाजी में उभरते प्रतिभाओं को बढ़ावा देना होगा. 

Trending news