धनतेरस से पहले गिरे सोने के भाव, कीमत देख जल्द करें खरीदारी
Advertisement

धनतेरस से पहले गिरे सोने के भाव, कीमत देख जल्द करें खरीदारी

 पटना में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 46,220 रुपए है. जबकि कल ये 46,230 रुपए था. यानी 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपए की कमी देखी गई है. वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 49,490 है. 

धनतेरस से पहले गिरे सोने के भाव. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Patna: Gold Price Today बिहार वासियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य में आज यानि 29 अक्टूबर 2021 को सोने के भाव में कमी देखने को मिली है. पटना में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 46,220 रुपए है. जबकि कल ये 46,230 रुपए था. यानी 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपए की कमी देखी गई है. वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 49,490 है. जबकि कल ये 49,500 था. यानी इसमें भी 10 रुपए की कमी देखी गई है.

पटना में आज सोने का भाव-
ग्राम                 22 कैरट सोना आज                 24 कैरट सोना आज      
1 ग्राम                    4,622                                 4,949
8 ग्राम                   36,976                               39,592
10 ग्राम                 46,220                                49,490 
100 ग्राम              4,62,200                             4,94,900  

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी-
आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. 

किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है-
24 कैरेट का सोना- 99.9 फीसदी.
23 कैरेट का सोना- 95.8 फीसदी.  
22 कैरेट का सोना- 91.6 फीसदी. 
21 कैरेट का सोना- 87.5 फीसदी.
18 कैरेट का सोना- 75 फीसदी.
17 कैरेट का सोना- 70.8 फीसदी.
14 कैरेट का सोना- 58.5 फीसदी.
9 कैरेट का सोना- 37.5 फीसदी.

हॉलमार्क का रखें ध्यान
बिहार के लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.

Trending news