Gold Price Today: बिहार में सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, यहां देखें रेट
Advertisement

Gold Price Today: बिहार में सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, यहां देखें रेट

पटना में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 44,570 रुपए है. जबकि कल ये 45,170 था. यानी 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में 600 रुपए की कमी देखी गई है. 

 

बिहार में सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Patna: बिहार में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. पटना में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 44,570 रुपए है. जबकि कल ये 45,170 था. यानी 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में 600 रुपए की कमी देखी गई है. वहीं, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 47,720 है. जबकि कल ये 48,560 था. यानी इसमें 840 रुपए की कमी देखी गई है.

पटना में आज सोने का भाव-
ग्राम                 22 कैरट सोना आज                 24 कैरट सोना आज      
1 ग्राम                  4,457                                    4,772
8 ग्राम                35,656                                   38,176
10 ग्राम              44,570                                   47,720
100 ग्राम          4,45,700                                  4,77,200

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी-
आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है. 

किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है-
24 कैरेट का सोना- 99.9 फीसदी.
23 कैरेट का सोना- 95.8 फीसदी.  
22 कैरेट का सोना- 91.6 फीसदी. 
21 कैरेट का सोना- 87.5 फीसदी.
18 कैरेट का सोना- 75 फीसदी.
17 कैरेट का सोना- 70.8 फीसदी.
14 कैरेट का सोना- 58.5 फीसदी.
9 कैरेट का सोना- 37.5 फीसदी.

हॉलमार्क का रखें ध्यान
बिहार के लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरुर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.

Trending news