भाजपा को झारखंड में 50 से अधिक सीटें मिलेंगी: अनंत कुमार
Advertisement

भाजपा को झारखंड में 50 से अधिक सीटें मिलेंगी: अनंत कुमार

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व और द्रुत गति से किये जा रहे विकास परक कार्यों के चलते पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों में सकारात्मक माहौल है और इसके चलते झारखंड विधानसभा चुनावों में उसे पचास से अधिक सीटें मिलेंगी।

भाजपा को झारखंड में 50 से अधिक सीटें मिलेंगी: अनंत कुमार

रांची : केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने सोमवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व और द्रुत गति से किये जा रहे विकास परक कार्यों के चलते पूरे देश में भाजपा के प्रति लोगों में सकारात्मक माहौल है और इसके चलते झारखंड विधानसभा चुनावों में उसे पचास से अधिक सीटें मिलेंगी।

केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि झारखंड विधानसभा चुनावों और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनावों में भाजपा इस बार अपने बल पर बहुमत हासिल कर सरकार बनायेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में देश में तेजी से विकास परक कार्य हो रहे हैं। इतना ही नहीं पेट्रोलियम पदाथरें और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम में भी तेजी से कमी आयी है।

उन्होंने दावा किया कि इन सबके परिणामस्वरूप पूरे देश में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और झारखंड में बहुमत के लिए आवश्यक 41 सीटों से बहुत अधिक पचास से भी अधिक सीट भाजपा अपने बलबूते इस बार जीतेगी।

कुमार ने कहा कि झारखंड की जनता पिछले चुनावों में खंडित जनादेश से परेशान हो चुकी है लिहाजा इस बार उसने भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनादेश देने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा के खिलाफ कोई विपक्ष है ही नहीं।