बिहार चुनाव में भाजपा के अगुवाई वाले राजग को मिलेगा पूर्ण बहुमत : सर्वे
Advertisement

बिहार चुनाव में भाजपा के अगुवाई वाले राजग को मिलेगा पूर्ण बहुमत : सर्वे

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले राजग गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। एक पोल सर्वे में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार को पूर्ण बहुमत मिलेगा। यह सर्वे 'जनता का मूड' ने ज़ी मीडिया लिमिटेड के लिए किया है। सर्वे पांच से आठ अक्टूबर के बीच किया गया है।   

बिहार चुनाव में भाजपा के अगुवाई वाले राजग को मिलेगा पूर्ण बहुमत : सर्वे

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की अगुवाई वाले राजग गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। एक पोल सर्वे में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार को पूर्ण बहुमत मिलेगा। यह सर्वे 'जनता का मूड' ने ज़ी मीडिया लिमिटेड के लिए किया है। सर्वे पांच से आठ अक्टूबर के बीच किया गया है।   

चुनाव पूर्व पोल सर्वे के अनुसार 54 फीसदी मतदाता राजग को वोट करेंगे जबकि 40.2 प्रतिशत मतदाता महागठबंधन के पक्ष में वोट डाल सकते हैं। 5.8 प्रतिशत लोग अन्य को चुन सकते हैं। राजग में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) शामिल हैं। वहीं, महागठबंधन में जनता दल-यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस शामिल हैं।  

सर्वे के मुताबिक यदि आज मतदान होता है तो राजग 162 सीटें जीतकर सबसे बड़े गठबंधन के रूप में उभरेगा जबकि महागठबंधन को 51 सीटें मिल सकती है। 30 सीटों पर काफी नजदीक मुकाबला देखने को मिलेगा।

सर्वे के अनुसार 35.1 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता राजग को वोट कर सकते हैं जबकि 57.9 प्रतिशत मुस्लिम वोटर महागठबंधन के पक्ष में मतदान करेंगे।

सर्वे में यह बात सामने आई है कि हिंदू भारी संख्या में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को चुनेंगे। 57.8 फीसदी हिंदू मतदाता राजग को वोट करेंगे जबकि 36.6 प्रतिशत हिंदू महागठबंधन (जद-यू, राजग, कांग्रेस) के पक्ष में मतदान करेंगे। सर्वे में यादव मतदाताओं के बारे में भी बताया गया है। राजग को 43.3 प्रतिशत यादव समुदाय का वोट मिल सकता है। जबकि महागठबंधन को 51.9 प्रतिशत और अन्य को 4.8 फीसदी वोट मिलेगा।

सर्वे से पता चलता है कि महिला मतदाताओं का रुझान राजग की तरफ है। करीब 57.5 फीसदी महिला मतदाता राजग के लिए वोट करेंगी जबकि 36.0 प्रतिशत महिलाएं महागठबंधन के पक्ष में और 6.5 महिलाएं अन्य को चुनेंगी।

गौरतलब है कि 243 सीटों वाली विधानसभा के लिए पांच चरणों (12, 16, 28 अक्टूबर, एक और पांच नवंबर) में वोट डाले जाएंगे। मतगणना आठ नवंबर को होगी।