जिस व्यक्ति ने पशुओं के साथ न्याय नहीं किया, वो आम लोगों के साथ क्या करेगा: BJP
Advertisement

जिस व्यक्ति ने पशुओं के साथ न्याय नहीं किया, वो आम लोगों के साथ क्या करेगा: BJP

अरविंद सिंह ने कहा कि, आरजेडी के नेता लालू के जेल से छूटने की भविष्यवाणी कर रहे हैं. आरजेडी के शासनकाल क्या था, ये सब जानते हैं.

जिस व्यक्ति ने पशुओं के साथ न्याय नहीं किया, वो आम लोगों के साथ क्या करेगा: BJP

पटना: आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की जमानत संबंधी बयान पर  बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि, जो व्यक्ति पशुओं के साथ न्याय नहीं कर सका, वो आम लोगों के साथ क्या न्याय करेगा. आरजेडी के नेता लालू के जेल से छूटने की भविष्यवाणी कर रहे हैं. आरजेडी के शासनकाल क्या था, ये सब जानते हैं.

दरअसल, गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhansabha Chunav 2020) की तैयारी को लेकर तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने राबड़ी देवी (Rabri Devi) के पटना स्थित आवास पर सभी विधायक, जिलाध्यक्षों और प्रधान महासचिव की बैठक बुलाई  थी.
 
इस बैठक में तेजस्वी यादव ने सभी से अपने मतभेद भूलकर विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट रहने की अपील की. साथ ही, तेजस्वी ने अपने नेताओं को भरोसा दिलाया है कि, लालू प्रसाद यादव अक्टूबर महीने तक चुनाव से पहले बाहर आ जाएंगे.

आरजेडी नेताओं का दावा है कि, लालू यादव अक्टूबर तक अपनी आधी सजा पूरी कर चुके होंगे, ऐसे में उन्हें कोर्ट से जमानत मिल जाएगी.  इधर, तेजस्वी के इस दावे पर जेडीयू ने भी निशाना साधा है. जेडीयू नेता और मंत्री श्याम रजक ने कहा कि, न्यायपालिका को डायरेक्शन देने का काम पहले से आरजेडी में होता रहा है.

कोई कैसे कह सकता है कि, लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) अक्टूबर में छूट जाएंगे. कोर्ट में तथ्य के आधार पर फैसला होता है. यहां सिर्फ बयान देकर राजनीति को चमकाने के काम किया जा रहा.