विश्व की सबसे बड़ी पार्टी BJP के संस्कार में है गरीबों की सेवा, हर कार्यकर्ता का धर्म- रेणु देवी
Advertisement

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी BJP के संस्कार में है गरीबों की सेवा, हर कार्यकर्ता का धर्म- रेणु देवी

उनकी इस भावना को देखकर न सिर्फ उत्त्साह बल्कि हमे दूसरे की मदद करने की भावना के लिए प्रेरित करते रहते हैं. इस वर्ष भी बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने यह कार्यक्रम रखा हैं .

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी BJP के संस्कार में है गरीबों की सेवा, हर कार्यकर्ता का धर्म- रेणु देवी.

पटना: बिहार की उपमुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पंडित दीनदयाल का कहना था कि समाज के नीचे पायदान पर रहने वाले लोगों की सेवा करना ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है. इसलिए बीजेपी का हरेक कार्यकर्ता गरीबों की सेवा में लगे रहते हैं. यही सेवा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के संस्कार में है. 

बिहार की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने आज बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के सौजन्य से हजारों बूढ़ी, महिला, गरीब असहाय लोगों के बीच पाटलिपुत्र स्थित अन्नपूर्णा भवन में कंबल वितरण कार्यक्रम में कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के कल्पना को पूर्ण करने के लिए आत्मनिर्भर बिहार बनाने में हम सब अग्रसर हैं .

उन्होंने कहा कि हम सब पिछले कई वर्षों से देख रहे हैं कि आरके सिन्हा प्रत्येक वर्ष अपने माता पिता की याद में ठंड के मौसम में कंबल, बाढ़ में त्रिपाल राशन इत्यादि जैसी आवश्यक सामग्री असहाय लोगों के बीच में वितरण कर समाज के गरीब तबके के रहने वाले लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं.

उनकी इस भावना को देखकर न सिर्फ उत्त्साह बल्कि हमे दूसरे की मदद करने की भावना के लिए प्रेरित करते रहते हैं. इस वर्ष भी बढ़ती ठंड को देखते हुए उन्होंने यह कार्यक्रम रखा हैं .

इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री राम सूरत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनसेवा के कार्यक्रमों को प्राथमिकता से देखते हैं. गरीब लोगों के लिये कई कल्याणकारी योजनाओं द्वारा गरीबों को मदद पहुंचाने के प्रयास में दिन रात लगे रहते हैं. इसलिये हम सभी को गरीबों की सेवा करनी चाहिए.