नवादा: बड़े भाई ने पत्नी को लगाया रंग तो छोटे भाई ने रेत दिया गला

जैसे ही होली के रंग में सराबोर बड़े भाई ने रंग लगाया, तो छोटे भाई के ऊपर जैसे कुछ सवार सा हो गया हो, उसने भाई की गला रेत कर हत्या कर दी. रिश्तों की अहमियत का भी अंदाजा न हुआ.

नवादा: बड़े भाई ने पत्नी को लगाया रंग तो छोटे भाई ने रेत दिया गला
नवादा में पत्नी को रंग लगाने के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी गला रेत कर हत्या. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नवादा: होली के मौके पर कई बार ऐसी घटनाएं घटती है जो रिश्तों को तार-तार कर देती है. ऐसा ही कुछ देखने को मिला है बिहार के नवादा में जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. वह भी सिर्फ इसलिए कि बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को रंग लगा दिया था.

मामला नवादा के वारसलिगंज थाना के कोंचगांव का है जहां होली के मौके पर एक ही घर के दो चिरागों के बीच विवाद हुआ और फिर माहौल मातम में तब्दील हो गया. होली का पूरा माहौल तब तक ठीक चल रहा था जब तक बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को रंग नहीं लगाया था. 

रिश्ते में छोटे भाई की पत्नी को बड़े भाई के द्वारा रंग लगाना इतना खराब लगा कि भाई ने गर्दन रेत कर उसकी जान ले ली. अपने रिश्ते में लगने वाले छोटे भाई की पत्नी यानी भवह को रंग लगा दिया था. रंग लगाने के बाद छोटे भाई को यह बात नागवार लगी और कर्कु मांझी ने उसे उसी समय उससे विवाद करना शुरू कर दिया. 

वारसलीगंज के कोंचगाओं के नेया नगर की यह घटना है. विवाद देखते ही देखते बहुत ही बढ़ गया. देर रात जब विपिन मांझी को इस बात का ऐहसास हुआ कि उसने अपने से छोटे को रंग लगा दिया तो वह माफी मांगने के लिए उसके घर गया. 

माफी मांगने के बाद जब बिपिन मांझी अपने घर लौट रहा था, तो उसी वक्त कर्कु मांझी ने उसके गर्दन पर पसूली से वार कर दिया जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई. होली के दिन देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें बैजू मांझी और उसकी पत्नी और उसके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं. 

देर रात पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. बिपिन मांझी कोंचगांव का विकासमित्र भी था.