झारखंड में बढ़ा ठंड का कहर, कांके का तापमान पहुंचा 2.2 डिग्री
Advertisement

झारखंड में बढ़ा ठंड का कहर, कांके का तापमान पहुंचा 2.2 डिग्री

राजधानी रांची समेत पूरा राज्य इस समय ठंड की चपेट में है. वहीं, रांची के पास कांके में पारा 2 डिग्री के करीब पहुंच गया है.

रांची के पास कांके में पारा 2 डिग्री के करीब पहुंच गया है.(फाइल फोटो)

रांची: राजधानी रांची समेत पूरा राज्य इस समय ठंड की चपेट में है. वहीं, रांची के पास कांके में पारा 2 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मैक्लुस्कीगंज में भी ओस की बूंदी जम गई है. पारा लुढ़क जाने के बाद झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. 

बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से मिली जानकारी के अनुसार उनके इलाके में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार डाल्टनगंज में पारा 6 डिग्री पर पहुंच गया है जबकि रांची में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

मैसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी झारखंड में अरब सागर की ओर से हवा का बहाव हो रहा है. इस कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट नहीं होगी. जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के बाद ही झारखंड के तापमान में बदलाव संभव है.

साथ ही उन्होंने कहा कि 3 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा और नीचे जा सकता है. बहरहाल, झारखंड और खासकर रांची में ठंड का कहर बढ़ गया है.