झारखंड चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 5 उम्मीदवारों का नाम, लोहरदगा से लड़ेंगे रामेश्वर उरांव
Advertisement

झारखंड चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 5 उम्मीदवारों का नाम, लोहरदगा से लड़ेंगे रामेश्वर उरांव

Jharkhand Assembly election: कांग्रेस की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र (Lohardaga Vidhan Sabha seat) से चुनाव लड़ेंगे.

कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली/रांची: कांग्रेस पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly election) के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने अपनी पहली सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

कांग्रेस की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र (Lohardaga Vidhan Sabha seat) से चुनाव लड़ेंगे.

इसके अलावा कांग्रेस ने भवनाथपुर से केपी यादव, विश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे, डालटनगंज से केएन त्रिपाठी और मनिका सुरक्षित सीट से रामचंद्र सिंह को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है. 

आपको बता दें कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ मिलकर महागठबंधन (Mahagathbandhan) में चुनाव लड़ रही है. इस महागठबंधन में कांग्रेस 31, जेएमएम 43 और आरजेडी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, महागठबंधन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को सीएम पद का चेहरा घोषित किया है. वहीं, रविवार को आरजेडी ने भी अपने पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है.