कांग्रेल अघ्यक्ष राहुल गांधी ने रांची में लोक नृत्य का जमकर लुफ्त उठाया.
Trending Photos
रांचीः कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची में रैली करने पहुंचे थे. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से राहूल गांधी पहली बार झारखंड और रांची पहुंचे थे. राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे दिल्ली से सीधे रांची पहुंचे और वहां से रांची के मोरहाबादी मैदान में रैली में शामिल हुए. लेकिन इससे पहले उन्होंने यहां के लोक नृत्य का जमकर लुफ्त उठाया. उन्होंने खुद लोक नृत्य पर डांस किया.
राहुल गांधी ने रांची पहुंचने के बाद उनका कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया गया. राहुल गांधी मोरहाबादी मैदान जाने के क्रम में सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं, वह रैली में जाने से पहले आदिवासी संगीत और लोगों के साथ डांस किया.
#WATCH: Congress President Rahul Gandhi performs folk dance with locals in Ranchi, Jharkhand. (Video Source- AICC) pic.twitter.com/IrFRrYLtcV
— ANI (@ANI) March 2, 2019
राहुल गांधी जब मंच पर पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया. वहीं, कांग्रेस के मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे. हालांकि इस रैली में जेएमएम के कार्यकारी अध्य7 हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए. उन्होंने इस बारे में पहले ही जानकारी दी थी कि वह राहुल गांधी के साथ मंच पर नहीं होंगे.
राहुल गांधी के संबोधन से पहले बाबूलाल मरांडी ने रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने झारखंड के वर्तमान सरकार से लेकर केंद्र की सरकार पर जमकर बरसते हुए नजर आए.
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यकाल को फेल बताया. वहीं, उन्होंने राफेल मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की.
राहुल गांधी को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि शनिवार को वह रांची पहुंच रहे हैं. इसलिए वह निश्चित तौर पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव से मिलने के लिए रांची रिम्स जा सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. राहुल गांधी ने लालू यादव से मुलाकात नहीं की. वहीं, शनिवार को राहुल गांधी से मिलने बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा रिम्स पहुंचे थे. जिन्होंने राहुल गांधी को रांची पहुंचने पर धन्यवाद दिया. वहीं, उन्होंने ने भी राहुल गांधी से मुलाकात करने की बात को नकार दिया.