झारखंड विधानसभा: कांग्रेस ने किया घोषणापत्र जारी, तीन शहरों में मेट्रो चलाने का किया वादा
Advertisement

झारखंड विधानसभा: कांग्रेस ने किया घोषणापत्र जारी, तीन शहरों में मेट्रो चलाने का किया वादा

रांची में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया.

झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया.

रांची: झारखंड कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए आज अपना घोषणा पत्र जारी किया. रांची में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह सहित संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया.

कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो मुख्य बातें शामिल हैं, उनमें 6 महीने के अंदर सरकारी नौकरी की नियुक्ति. नौकरी नहीं होने पर भत्ता देने की बात कही गई है. इसके साथ कॉन्ट्रैक्ट लेबर पर नियमावली बनाने की भी बात है. इस घोषणा की अन्य बातों में 2 लाख तक किसानों को ऋण माफी,  2500 रुपए मिनिमम धान की खरीद पर गारंटी, सरकारी दस्तावेज डोर टू डोर, पेट्रोल डीजल पर वैट घटना, डोमेस्टिक इलेक्ट्रिक चार्ज कम करना,प्राइवेट स्कूल की फीस को समानांतर करना भी शामिल है.

इसके अलावा कांग्रेस ने घोषणा पत्र में रांची धनबाद, जमशेदपुर में मेट्रो रेल का परिचालन, महिला हेल्प लाइन जिसमें महिलाकर्मी की बहाली, पुलिस की भर्ती में महिलाओं को मौका, गवर्मेन्ट गाड़ियों में महिलाओं को निःशुल्क सफर, 10 हज़ार से कम आय वाले परिवार को मुफ्त साइकिल, बंद पड़े स्कूल को फिर से चालू करना शामिल है.

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में मॉबलीचिंग पर भी बात की है. कांग्रेस ने मॉब लिंचिंग पर सख्त कानून बनाना, पीड़ित को पुनर्वास की सुविधा देना, सीएनटी एक्ट कानूनों में संशोधन, 2013 अधिनियम को समाप्त करना, सरना कोड का प्रस्ताव, सरना जाती के लोगों के लिए 2021 तक अलग धार्मिक कोड का अधिकार, बीपीए-एपीएल कार्डधारकों को 25 किलो अनाज की जगह 35 किलो अनाज, राशन धारकों पर अंगूठे के निशान विधि निरस्त करना और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने जैसे वादे भी किए गए हैं.