झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश रैली, प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान
Advertisement

झारखंड विधानसभा चुनाव: कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश रैली, प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान

कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावे के मद्देनजर पूरे झारखंड में जन आक्रोश रैली निकालेगी.

झारखंड में कांग्रेस निकालेगी जन आक्रोश रैली

रांची: झारखंड (Jharkhand) विधानसभा चुनाव (Assembly election) का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन उससे पहले सियासी दल जनता को रिझाने के लिए विभिन्न यात्रा निकाल रहे हैं. 

राज्य की मौजूदा रघुवर दास (Raghubar Das) सरकार जहां पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirvaad Yatra) निकल रही है तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस (Congress) ने भी जन आक्रोश रैली (Jan Aakrosh rally) निकालने का ऐलान किया है. 

कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सोमवार को कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे राज्य में जन आक्रोश रैली निकालेगी. उन्होंने कहा कि इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने की. 

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी 17 को लातेहार, 21 को बोकारो, 22 को जामताड़ा एवं 23 को जगन्नाथपुर में रैली निकालेगी. इससे पहले झामुमो (JMM) ने कहा था कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ओछी राजनीति कर रहे हैं. साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा निकालकर जनता को झूठे सपने दिखाकर, वोट मांग रहे हैं.

झामुमो ने कहा था कि सरकार अपने पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने से बच रही है. आपको बता दें कि झारखंड़ की 81 विधानसभा सीटों पर इस साल के अंत में चुनाव होने के आसार हैं. इसको लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं और सत्ता पर काबिज होने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं.