)
Bhagalpur Crime News: भागलपुर में सोनम रघुवंशी जैसा मामला सामने आया है. यहां प्यार और पैसा के चक्कर में घर के इकलौते बेटे की जान चली गई. मृतक ने मौत से पहले वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए. मरने से पहले युवक ने वीडियो में बताया कि उसकी पत्नी और सास ने पैसे के लिए उसे ज़हर खिला दिया है. मामला नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी का है. यहां उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भवानीपुर थाना में पोस्टेड होमगार्ड जवान विवेकानंद चौधरी के बेटे आनंद उर्फ छोटू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि आनंद की पत्नी कीर्ति कुमारी और उसके परिजनों ने जहर खिलाकर उसकी हत्या कर दी है. मृतक के पिता ने बताया कि बेटे आनंद कुमार (24) ने कीर्ति मिश्रा (21) से मंदिर में शादी की थी.
पीड़ित पिता के मुताबिक, शादी से पहले मृतक आनंद ने कृति मिश्रा को 5 से 6 लाख रुपया दिए थे. शादी के बाद आनंद अपनी पत्नी कीर्ति मिश्रा से पैसे मांगने लगा. कीर्ति ने ये बातें अपने घरवालों को बताई, जिसके बाद उसके घरवालों ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया. सोमवार (01 सितंबर) को आनंद कुमार पैसे की मांग करने कीर्ति के घर पहुंचा था, लेकिन वहां उसकी संदिग्ध मौत हो गई. अब आनंद का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो कह रहा है कि तुम्हारे घरवाले हमारी शादी के खिलाफ हो गए तो तुम भी मेरे साथ भागने को तैयार नहीं हो. अब तुम एक काम करो, मैंने 5 साल में तुम्हारे ऊपर जो 6 लाख रुपए खर्च किए हैं, वो वापस कर दो.
आनंद कुमार का मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें वो बोल रहा है, मुझे जहर खिलाया गया है. मेरी मौत के लिए मेरी पत्नी, मेरी सास, उसके नाना-नानी और मामा-मामी जिम्मेदार होंगे. परिवार के अलावा थाने का एक स्टाफ विकास कुमार झा भी है, जो लड़की और उसके परिवार का इस मामले में मदद कर रहा है. लड़की, उसके परिवार, रिश्तेदार और थाना के स्टाफ को भी जेल की सजा होनी चाहिए. आनंद ने आगे कहा कि इन लोगों ने पैसे लेकर वापस नहीं किए. उल्टा मेरे ऊपर झूठा केस दर्ज करा दिया. आनंद कुमार इस वीडियो के आखिर में कीर्ति मिश्रा को अपनी पत्नी बता रहा है.
रिपोर्ट- अश्विनी कुमार
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!