Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2918613

'तुम्हें उड़ा देंगे', स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने वाला मेडिकल छात्र गिरफ्तार, UP के सारनाथ से पकड़ा गया

Health Minister Irfan Ansari News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने वाला मेडिकल छात्र को उत्तर प्रदेश के सारनाथ से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी को औड़िहार के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक की पहचान जयंत कुमार सिंह के रूप में हुई है

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Ranchi/रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सारनाथ से एक मेडिकल स्टूडेंट को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए युवक की पहचान जयंत कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो सारनाथ थाना क्षेत्र के गणपतनगर कॉलोनी का निवासी है. पुलिस ने उसके पास से धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

स्वास्थ्य मंत्री ने दर्ज कराई थी प्राथमिकी
बोकारो स्टील सिटी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मंत्री ने बताया था कि रविवार रात उन्हें एक ही नंबर से कई बार कॉल आई थी. कॉल करने वाले ने रोहिंग्या को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए हमले की धमकी दी थी.

उत्तर प्रदेश की नैना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड सिम
जांच के दौरान पता चला कि जिस मोबाइल सिम का इस्तेमाल धमकी देने में किया गया है, वह उत्तर प्रदेश की नैना सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है. सर्विलांस से आरोपी के रूप में जयंत की पहचान हुई. उसकी तलाश में सारनाथ पहुंची झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दो दिनों तक उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह गिरफ्त से बचता रहा.

Add Zee News as a Preferred Source

गाजीपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी
गुरुवार को जब जयंत बाइक से गाजीपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था, तब मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने औड़िहार के पास रोडवेज बस को तिरछा खड़ा कर रास्ता रोक दिया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि जयंत एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुका है और मेडिकल में मास्टर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा था. उसका एक मकान शिलांग, मेघालय में भी है.

​यह भी पढ़ें: 'बांग्लादेशी कहने वाले भाजपा की कब्र खोदूंगा..', मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान

स्वास्थ्य मंत्री को धमकी देने का मामला को जानिए
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की शिकायत के मुताबिक, कॉल करने वाले ने उन्हें अपशब्द कहते हुए सीधी धमकी दी थी. युवक ने कहा था कि तुम बस इंतजार करो, तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

इनपुट: आईएएनएस

यह भी पढ़ें:'बहुत बड़े नेता बनते हो, तुम्हें उड़ा दूंगा..', मंत्री इरफान अंसारी को फिर मिली धमकी

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news