Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2926128

पूर्णिया में मां ने नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी 7 महीने की नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेंक दिया. बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली. स्थानीय लोग और समाजसेवी दीपक सिंह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया. घटना से इलाके में आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पूर्णिया में मां ने 7 महीने की नवजात को सड़क किनारे छोड़ा
पूर्णिया में मां ने 7 महीने की नवजात को सड़क किनारे छोड़ा

पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती ने अपनी 7 महीने की नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेंक दिया. मासूम खून से लथपथ हालत में पड़ी रही और मां की ममता के लिए तड़पती रही, लेकिन बेरहम मां का दिल नहीं पिघला.

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमदाहा के विशनपुर पंचायत अंतर्गत सिंघारा पट्टी पुल के पास रोजाना की तरह कुछ लोग सुबह टहलने निकले थे. तभी उन्होंने सड़क किनारे नवजात को पड़ा देखा. बच्ची खून से सनी हुई थी और उसकी हालत गंभीर थी. यह नजारा देखकर लोग सन्न रह गए और तुरंत समाजसेवी दीपक कुमार सिंह को सूचना दी.

दीपक कुमार सिंह और कुछ एक्टिविस्ट बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल की ओर भागे. उन्होंने बताया कि बच्ची की नब्ज चल रही थी और उम्मीद थी कि वह बच जाएगी. लेकिन अस्पताल ले जाते समय अचानक बच्ची ने हलचल करना बंद कर दिया. उसे जीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. एक मां द्वारा अपनी ही संतान को इस तरह छोड़ देना इंसानियत पर सवाल खड़े करता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर कौन थी वह युवती और उसने ऐसा अमानवीय कदम क्यों उठाया.

इनपुट- मनोज कुमार

ये भी पढ़ें- बांका का अतुल सुभाष! पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने वीडियो बनाकर की खुदकुशी

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news