Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2913825

Ranchi News: रांची में जमीन कारोबारी की हत्या का 12 घंटे में खुलासा, मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार

Ranchi News: रातू थाना क्षेत्र में दो जमीन कारोबारियों पर गोलीबारी के मास्टरमाइंड और उनके छह साधियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी अपराधियों को 12 घंटे के अंदर दबोच लिया है. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त सारे हथियार भी बरामद कर लिए है. घायल बलमा के होश में आने के बाद कई और अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है.


 

झारखंड पुलिस
झारखंड पुलिस

Ranchi News: रांची पुलिस ने शहर के रातू थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो जमीन कारोबारियों पर गोलीबारी के मास्टरमाइंड समेत छह अपराधियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. इस गोलीबारी में हजारीबाग के केरेडारी निवासी रवि कुमार की मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी बलमा गंभीर रूप से घायल है. रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेष टीम ने छापेमारी कर रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र निवासी मास्टरमाइंड कुणाल कुमार को उसके दो अन्य साथियों बबलू गोप और लालमोहन कुमार के साथ गिरफ्तार किया. 

इसके बाद उनकी निशानदेही पर वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाए गए तीन शूटर इमरोज अंसारी, श्रीचंद प्रजापति और विजय महतो को भी अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दबोच लिया. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार रविवार की शाम जमीन कारोबारी रवि और बलमा रातू थाना क्षेत्र में झखड़ाटांड़ मुंडा टोली में शराब पी रहे थे. उसी दौरान साजिशकर्ता कुणाल कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. हमले में रवि की मौके पर मौत हो गई और बलमा घायल होकर गिर पड़ा. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

ये भी पढे़ं: बगहा में बेखौफ शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

Add Zee News as a Preferred Source

जांच में खुलासा हुआ कि हत्या की योजना करीब आठ महीने पहले बनाई गई थी. उस समय जमीन विवाद में बलमा ने कुणाल के पिता के साथ मारपीट की थी. इसके अलावा, दस दिन पहले दस हजार रुपये की उधारी को लेकर बलमा ने कुणाल को सार्वजनिक रूप से चुनौती दी थी. इसी अपमान और पुरानी रंजिश के कारण कुणाल ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है. घायल बलमा के होश में आने के बाद कई और अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है.

इनपुट: आईएएनएस

झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news