)
Muzaffarpur Jeevika Didi Scam: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट जीविका समूह से जुड़ी जीविका दीदियों के साथ मुजफ्फरपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है. यहां एक भाई-बहन ने मिलकर जीविका दीदियों का तकरीबन 1 करोड़ 90 लाख रुपये गबन कर लिए. आरोपियों ने मशरुम हट बनाने के लिए जीविका दीदियों के नाम पर करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये गबन किए और फरार हो गए. जैसे मामले का खुलासा हुआ, जिला प्रशासन हड़कंप मच गया है. जिला प्रशासन के स्तर पर पूरे मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है. अह सवाल यह है कि जीविका दीदियों का इतना बड़ा संगठन है और हर स्तर पर निगरानी की जाती है और सरकार की हर योजनाओं को उन तक पहुंचाया जाता है, तो इतनी बड़ी चुक कैसे हो गई है. अब यह लोन के जीविका दीदियों के लिए मुसीवत बन गया है. एक तरफ बैंक से परेशानी तो दूसरी ओर घर-परिवार का ताना सुनना पर है.
दरअसल, मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा और मुसहरी प्रखंड में जीविका दीदियों के नाम करीब दो करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा करने को लेकर शाखा प्रबंधक ने बोचहा थाना और मुसहरी थाना में आरोपी एजेंसी और इसके संचालक पर FIR दर्ज कराया गई है. जिसमें बिहार ग्रामीण बैंक बोचहा के शाखा द्वारा 60 जीविका दीदियों को जबकि मुशहरी शाखा द्वारा 40 जीविका दीदियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत मशरूम उत्पादन हेतु ऋण स्वीकृत किया गया था. जिसके लिए सामान आपूर्ति हेतु M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी एवं जीविका दीदियों के बीच हुए एकरारनामा के अनुसार M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी ने बैंक को कोटेशन समर्पित किया था. उसी पर बैंक ने बोचहा प्रखंड की 60 जीविका दीदियों के नाम पर ऋण स्वीकृत कर 1 करोड़ 18 लाख 58 हजार 727 रुपये वर्ष 2023 में M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी के खाते में अलग में अलग तिथियों को भुगतान कर दिया गया.
वहीं मुसहरी के बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के द्वारा 40 जीविका दीदियों के नाम पर तकरीबन 72 लाख रुपए की राशी M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी के खाते में अलग अलग तिथियों को भुगतान कर दिया गया. बैंक द्वारा कुल राशि प्राप्त होने के बावजूद M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी के द्वारा 2 साल बीत जाने के बाद भी सामान की आपूर्ति नहीं करके बैंक का तकरीबन 1 करोड़ 90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की. इस एजेंसी के संचालक भाई-बहन ने यह रकम गबन कर ली और फरार हो गए. अब जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से नुकसान तो पहुंच ही रहा है और परिवार के ताने भी सुनने पड़ रहे हैं. जीविका दीदियों के नाम पर फर्जीवाड़ा को लेकर बिहार ग्रामीण बैंक के बोचहा और मुशहरी के शाखा प्रबंधक द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद बोचहा थाना और मुसहरी थाना की पुलिस ने M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी के प्रबंधक मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के खरौना डीह निवासी कुमारी शिवांगी और आशुतोष मंगलम दोनों भाई-बहन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है.
जीविका दीदियों का कहना है कि M/S ग्रैविटी एग्रो एंड एनर्जी कंपनी का संचालन कुमारी शिवांगी अपने भाई आशुतोष मंगलम के साथ मिल कर एजेंसी का संचालन करते है और 2023 में आशुतोष मंगलम के साथ उसकी बहन जीविका दीदियों के साथ बैठक कर मशरूम के माध्यम से लाखों रुपए कमाने की बात कही और हर एक जीविका दीदी को लोन लेकर मशरुम हट के लिए जीविका दीदी के साथ ऐजेंसी ने एकरारनामा किया और फिर जीविका दीदियों के नाम पर बोचहा और मुशहरी में स्थित बिहार ग्रामीण बैंक से करोड़ों रुपए उठा लिए गए, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद मशरूम हट नही बना. जिसके बाद बैंक द्वारा संबंधित एजेंसी पर गवन का मामला दर्ज कराया गया है. पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया की एक एजेंसी के द्वारा जीविका के नाम पर बिहार ग्रामीण बैंक से ऋण स्वीकृत कराने के बाद गवन कर लिए जाने को लेकर बोचहा थाना और मुशहरी थाना में बिहार ग्रामीण बैंक के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था जिसके आलोक में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
रिपोर्ट- मणितोष कुमार
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!