Patna News: बेतिया पुलिस की तरह अब पटना पुलिस ने सिर्फ 6 घंटे में एक अपहरण केस का खुलासा करके तारीफ के काबिल काम किया है. यहां बकाया पैसों के विवाद में मो. अमीन (20 वर्षीय) को कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया था. पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद करने के साथ-साथ दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
Trending Photos
)
Patna Police Solved Kidnapping Case: बिहार की पटना पुलिस ने सिर्फ 6 घंटे में एक अपहरण केस का खुलासा करके तारीफ के काबिल काम किया है. पुलिस ने इस मामले में ना सिर्फ अपह्त युवक को सकुशल बरामद किया, बल्कि दो बदमाशों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. पूरा मामला पालीगंज के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के खैरवा गांव का है. यहां 20 वर्षीय मो. अमीन को कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया था. बदमाशों ने मो. अमीन के परिजनों से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. पीड़ित परिजनों ने तुरंत पुलिस से मदद की गुहार लगाई. राजधानी में युवक के अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत एक टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने भी पूरी तत्परता से काम किया और 6 घंटे के अदंर ही केस का खुलासा कर दिया.
पुलिस के अनुसार, बकाया पैसों के विवाद में इस संगीन अपराध को अंजाम दिया गया. पश्चिम पटना सिटी के एसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राजीव नगर थाने के इंद्रपुरी इलाके से युवक को सकुशल बरामद किया और दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. पकड़े गए बदमाशों के नाम मो. मुश्ताक अहमद और सिकंदर है. वहीं कुछ बदमाश अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस ने यह साफ संदेश दिया कि पटना में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा.
ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में मिल रहे थे गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड,घरवालों ने पकड़ा और 4 घंटे तक मारा
इससे पहले बेतिया पुलिस ने एक 6 साल के बच्चे के अपहरणकर्ता को 6 घंटे के अंदर धर दबोचा था. बच्चा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया गया था. यहां 15 सितंबर को 5 साल के बच्चे आर्यन अपने स्कूल से अचानक लापता हुआ था. अपहरणकर्ता बच्चे को ट्रेन से लेकर गोरखपुर तक पहुंच गया था, लेकिन वहां पुलिस ने उसे धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक, इस अपहरण केस में स्कूल का एक शिक्षक भी अपहरणकर्ता से मिला हुआ था. बेतिया के एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन जब बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसके माता-पिता के पास पहुंचे. तो वह पल बेहद भावुक कर देने वाला था. मां अपने बच्चे को गले लगा रोने लगी. पिता की आंखों में भी बच्चा मिलने की खुशी के आंसू थे.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!