)
Bhagalpur/भागलपुर: बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने और भड़काऊ नारेबाजी करने मामले में मुस्लिम समुदाय के चार शरारती तत्वों पर पुलिस ने की कार्रवाई. वीडियो में दिखने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान हुसैन और उसके सहयोगी मोहम्मद शानू मोहम्मद मुजम्मिल और राशिद एजाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
भागलपुर पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त ने रूप से गिरफ्तार कार्रवाई की है. पुल्स शरारती तत्वों से पूछताछ हो रही है. बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती है.
रात के 12 बजे पुलिस ने दी दबिश
पुलिस ने सोमवार की रात के 12 बजे पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी में मामला दर्ज कराया था.
ये है पूरा मामला जानिए
वहीं, भागलपुर पुलिस भी लगातार जांच कर रही थी. इसी बीच हबीबपुर थाना इलाके से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पिछले दिनों ईद उल मिलादुन्नबी के दिन रेलवे स्टेशन पर शरारती तत्वों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराते हुए इजरायल मुर्दाबाद फिलिस्तीन जिंदाबाद के नारे लगाए थे. सिर तन से जुदा का भी नारा लगाया था.
रिपोर्ट: अश्वनी कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!