)
Bhagalpur/भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में चोरी के शक में युवक के गुप्तांग में पेट्रोल डालकर टॉर्चर करने का मामला सामने आया है. चोरी के आरोप में बंधक बनाए गए नवीन कुमार झा के साथ मारपीट करने के बाद गुप्तांग में सिरिंज से पेट्रोल डाल दिया गया. पीड़ित नवीन झा के मुताबिक, 31 तारीख से बंधक बनाकर रखा गया था.
वहीं एक लाख पैंतीस हजार रूपए चोरी का पैसा लेने की बात कबूल करवाई गई. पीड़ित को जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. मामला नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत झंडापुर ओपी अन्तर्गत दयालपुर गांव की है.
पीड़ित का कहना है कि 25 तारीख को अजय सिंह के घर में पांच लाख रुपए की चोरी हुई थी. चोरी अजय सिंह के भतीजा ने की थी. भतीजा ने अजय सिंह को बता दिया कि उसने मुझे 50-50 हजार के तीन गड्डी दिए हैं. जिसको लेकर मुझे 31 तारीख को एमएलसी साहब के घर पर बुलाया गया और चोरी के आरोप में तीन अन्य लड़के को भी बुलाया गया. उन तीनों को पेट्रोल का भय दिखा कर अपराध कबूल कर लिया गया.
नवीन का कहना है कि उसने चोरी की ही नहीं और ना ही कोई पैसा लिया, वह गलत कबूल नहीं कर रहा था. इसको लेकर उसके गुप्तांग में पेट्रोल डाल दी गई. जिसको लेकर पीड़ित ने झंडापुर थाने में मामला दर्ज कराया है. भवनपुरा के मुखिया विनीत उर्फ बंटी सिंह समेत चार पर मामला दर्ज कराया गया है. वहीं, पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.
रिपोर्ट: अश्वनी कुमार
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!