Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों मे कड़ाके की ठंड होने की संभावना जताई है. बेहतर होगा कि आप अपने सर्दियों का इंतजाम अभी से करना शुरू कर दे. कपड़ों को धूप लगाना शुरू कर दे.
)
Jharkhand Weather: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में ठंड कभी भी दस्तक दे सकती हैं. इन आने वाले कुछ दिनों में तापमान गिरकर 10 से 18 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं. उसके बाद तापमान 7 डिग्री तक भी रह सकता है.
)
आने वाले 10 दिनों तक मौसम विभाग ने बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई हैं. उतर से आने वाली हिमालय की शुष्क हवाएं ठंड का कहर बरसा सकती हैं.
)
रांची में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता हैं. इसी के साथ धनबाद में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना हैं.
)
जमशेदपुर में दिन का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 20 रहेगा. बोकारो में अधिकतम 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
)
हवा की गुणवत्ता की बात की जाए तो रांची में AQI 57, जमशेदपुर में 162, धनबाद में 136 और बोकारो में AQI 117 हैं. रांची को छोड़कर इन बाकी सभी जगहों पर हवा की गुणवत्ता काफी ज्यादा खराब है. इससे लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं.
ट्रेन्डिंग फोटोज़