)
Ghatsila Seat By-Election 2025: घाटशिला विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. उपचुनाव की तारीख की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक दलों की ओर से होने वाली बयानबाजी ने सियासी पारे को चढ़ा दिया है. उपचुनाव से पहले हर दर अपनी जीत का दावा कर कर रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जहां इस सीट जीत कर स्वर्गीय रामदास को श्रद्धांजलि देना चाहेंगे तो वहीं पूर्व सीएम चंपई सोरेन की प्रतिष्ठा भी दांव पर है. बता दें कि पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट खाली हुई है और अब यहां उपचुनाव कराया जाना है. इंडिया ब्लॉक की तरफ से रामदास सोरेन के बेटे सोमेश सोरेन के नाम की चर्चा में है तो वहीं बाबूलाल मरांडी फिर से एनडीए के उम्मीदवार हो सकते हैं.
बीजेपी नेता सुबोध सिंह ने उपचुनाव में जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि जब चुनाव होंगे तो हम बहुत मजबूती के साथ हम वहां चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले बार से बहुत अच्छा परफॉर्मेंस हम लोग करने जा रहे हैं. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने यह खुलासा नहीं किया कि कौन लड़ेगा, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया है कि जो भी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लड़ेगा. वह इंडिया गठबंधन को हराएगा. वहीं बीजेपी पर पलटवार करते हुए जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब भी चुनाव होंगे, झारखंड मुक्ति मोर्चा और इंडिया गठबंधन पूरी तरीके से तैयार है.
उन्होंने कहा कि रामदास सोरेन ने जिन कार्यों को शुरू किया था. उसे पूरा करना हमारा कमिटमेंट है. रही बात भारतीय जनता पार्टी की तो वे लोग पिछले बार भी यही कह रहे थे कि बदलाव होगा, लेकिन जनता जिनके साथ है, उन्हीं के साथ रहेगी. इस मामले पर कांग्रेस नेता किशोर शाह देव ने कहा कि रामदास सोरेन की आकस्मिक निधन के बाद यह उपचुनाव हो रहा है. इंडिया गठबंधन की ओर से हम सब लोग मिलकर चुनाव लडेंगे और प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे. किशोर शाह देव ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दावे इसीलिए खोखले हैं, क्योंकि झारखंड की जनता ने उन्हें नकार दिया है. उनकी नीति सिद्धांत और कार्यक्रम जनहित में नहीं हैं. जिन वादों के साथ हम सरकार में आए हैं. 6 महीने के अंदर कई महत्वपूर्ण वादों को पूरा किया जा चुका है और जनता हमारे काम पर मुहर लगाने वाली.
रिपोर्ट- धीरज ठाकुर
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!