भोजपुरी गायक छैला बिहारी के घर अपराधियों का हमला, कई राउंड फायरिंग
Advertisement

भोजपुरी गायक छैला बिहारी के घर अपराधियों का हमला, कई राउंड फायरिंग

छैला बिहारी के भाई अनिल सिंह का इसी साल जनवरी में ही अपहरण हो चुका है.

छैला बिहारी के घर अपराधियों ने की फायरिंग. (फाइल फोटो)

खगड़िया : बिहार के खगड़िया में भोजपुरी लोक गायक छैला बिहारी के घर पर दिवाली की रात एक दर्जनों अपराधियों ने हमला कर दिया. अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की. साथ ही छैला बिहारी के परिवार के लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को भी अंजाम दिया गया. परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. पोरा पंचायत के मुखिया के पति अशोक यादव समेत 14 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. 

मामला गोगरी थाना के पोरा ओपी का है, जहां छैला बिहारी के घर पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. बंदूक के बल पर अपराधियों ने छैला बिहारी के घर में लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया. फायरिंग से छैला बिहारी का परिवार दहशत में है. वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दो खोखा और मोबाइल फोन बरामद हुआ है.

fallback

पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. आपको बता दें कि इससे पहले भी छैला बिहारी के भाई अनिल सिंह का इस साल जनवरी में ही अपहरण हो चुका है.

कहा जा रहा है कि पुरानी रंजिश में घर पर किया गया. छैला बिहारी के छोटे भाई सुशील बिहारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दो खोखे और एक मोबाइल फोन जब्त किया है. छैला बिहारी फिलहाल मुंबई में हैं. घर पर छैला बिहारी के दोनों भाई सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद थे.