बाढ़ की समीक्षा करने पहुंचे मंत्री को करना पड़ा विरोध का सामना, लोगों ने किया प्रदर्शन
Advertisement

बाढ़ की समीक्षा करने पहुंचे मंत्री को करना पड़ा विरोध का सामना, लोगों ने किया प्रदर्शन

प्रखंड मुख्यालय पहुंचते ही श्रवण कुमार ने अधिकारियो के साथ बाढ़ की स्थिति पर मंत्रणा की, बैठक में अधिकारियो ने उन्हें जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यो की विस्तार से जानकारी दी. 

बाढ़ का जायजा लेने के लिए शेखपुर पहुंचे थे श्रवण कुमार.

शेखपुरा: बिहार इस वक्त बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शेखपुरा के घाटकुसुम्भा क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बाढ़ से बिगड़ती स्थिति की समीक्षा भी की. मंत्री को इस दौरान लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा. राहत सामग्री समय पर न मिलने से नाराज़ लोगों ने मंत्री जी की गाड़ी को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया. किसी तरह से स्थानीय जन प्रतिनिधि ने उचित व्यवस्था का भरोसा दिला कर लोगों का गुस्सा शांत किया और फिर मंत्री जी की गाड़ी को रवाना किया गया.

प्रखंड मुख्यालय पहुंचते ही श्रवण कुमार ने अधिकारियो के साथ बाढ़ की स्थिति पर मंत्रणा की, बैठक में अधिकारियो ने उन्हें जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यो की विस्तार से जानकारी दी. 

वहीं, मंत्री की आगमन की सूचना मिले पर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे लोगो ने कहा कि 15 दिनों से बाढ़ की स्तिथि है और लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं लेकिन सरकार द्वारा अब तक कोई मदद नहीं पहुंचाई गई.

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में बाढ़ से हुए फसल, मकान, शौचालय आदि के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. सभी नुकसान की भरपाई सरकारी नियमो के अनुसार की जाएगी. उन्होंने अधिकारियो को हर मदद पहुचाने का निर्देश दिया. 

बहरहाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को लोगों को श्रवण कुमार ने मदद का भरोसा दिलाया है. लोगों को ये उम्मीद भी थी की वो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे लेकिन मंत्री जी बैठक करने के बाद रवाना हो गए.