झारखंड: मुंशी अपहरण कांड में मिली सफलता, फरार चल रहा फ्रांसिस मुर्मू गिरफ्तार
Advertisement

झारखंड: मुंशी अपहरण कांड में मिली सफलता, फरार चल रहा फ्रांसिस मुर्मू गिरफ्तार

पुलिस ने घटना में फरार चल रहे फ्रांसिस मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है. अपहरण कांड में कुल सात अपराधी थे जिसमे पुलिस ने पहले ही छह अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और सातवां फ्रांसिस मुर्मू फरार चल रहा था.

पुलिस ने घटना में फरार चल रहे फ्रांसिस मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है.

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ पुलिस को मुंशी अपहरण कांड में एक और सफलता मिली है. पुलिस ने घटना में फरार चल रहे फ्रांसिस मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है. अपहरण कांड में कुल सात अपराधी थे जिसमे पुलिस ने पहले ही छह अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और सातवां फ्रांसिस मुर्मू फरार चल रहा था.

पुलिस ने फ्रांसिस मुर्मू भी गिरफ्तार कर लिया है. एसपी राजीव रंजन सिंह ने बताया की पिछले 3 जनवरी को सात अपराधियों ने मिलकर आमरापारा थाना क्षेत्र के बास्को नाला में पुलिया निर्माण कार्य स्थल पर सवेदक के केंप से मुशी रामनरेश भगत का अपहरण कर लिया था.

इसके बाद मुंशी की रिहाई के लिए 50 लाख की फिरौती की मांग की गई थी. इस मामले में पुलिस ने टीम गठित कर मोबाईल लोकेशन के आधार पर लगातार अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी.

अपने को घिरता देख अपराधियों ने अपहृत मुंशी को छोड़ भाग गया था. उसके बाद पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और फ्रांसिस मुर्मू पुलिस की गिरफ्त से फरार था. पुलिस ने गुप्त सुचना पर छापेमारी कर आमरापारा थाना क्षेत्र से ही फ्रांसिस को गिरफ्तार किया है.