Giridih Latest News: गिरिडीह में मात्र 50 रुपए के विवाद मे दोस्त ने दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी. पुलिस इस हत्याकांड़ का खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Trending Photos
)
Giridih News: सोचिए… मात्र 50 रुपए के लिए खून की नदियां बह जाएंगी, किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी, लेकिन गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुण्डराडीह गांव में ऐसी ही एक हत्याकांड की घटना हुई थी. जिसका खुलासा पुलिस ने कर लिया है. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, मृतक अनाऊल ने अपने मित्र मित्र ने 200 रूपए कर्ज में लिए थे और जिस दिन घटना घटी उस दिन उसे 150 वापस भी कर दिया गया था. मगर, सिर्फ 50 रुपए बकाया के कारण यह घटना घट गई. जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त 2025 की शाम बकाया 50 रुपए मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि देखते-ही-देखते खून-खराबे में तब्दील हो गया.
इसी दौरान मकसूद अंसारी (उम्र 40 वर्ष, पिता बसीर अंसारी) ने अपने साथी अनाउल अंसारी (पिता जमालुद्दीन अंसारी) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. घायल अनाउल को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इस वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई थी.
घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने तुरंत विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में बनी टीम ने एक सितंबर को अशगन्दों जंगल से आरोपी मकसूद अंसारी को धर दबोचा. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खूनी चाकू भी बरामद कर लिया.
यह भी पढ़ें: रात में बड़ी बेटी का प्रेमी कमरे में था मौजूद, घर पर माता पिता की हो गई हत्या
इस सनसनीखेज हत्या के बाद बेंगाबाद थाना में कांड संख्या-130/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. उक्त आशय की जानकारी एसडीपीओ जीतवाहन उरांव नें प्रेसवार्ता कर दी. टीम में इंस्पेक्टर ममता कुमारी, बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह, पुअनि विजय मंडल, पुअनि रविन्द्र कुमार सिंह, पुअनि विभुति देव, सअनि बुधेश्वर सरदार, हव प्रमोद दास, आरक्षी अजीत कुमार शामिल थे.
रिपोर्ट: मृणाल सिन्हा
यह भी पढ़ें:जेल से बेल कराया, स्कूल बुलाया और प्रेमिका से जबरन संबंध बनाने लगा शिक्षक, मचा बवाल
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!