)
CM Nitish in Gopalganj: CM नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को गोपालगंज के हथुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित सबेया फील्ड में में जाने वाले वाले हैं. इस दौरान जिले को विकास की ऐतिहासिक सौगात मिलने वाली है. CM एक ही मंच से विभिन्न विभागों की 158 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं. इनमें 124 योजनाओं का शिलान्यास और 61 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. इन योजनाओं पर लगभग 1599 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी.
जीविका दीदियों से संवाद करेंगे CM
इस बड़े आयोजन को लेकर हथुआ और आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है. प्रमुख परियोजनाओं में सदर अस्पताल के नए मॉडल अस्पताल, एसडीआरएफ भवन, वन स्टॉप सेंटर और पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन शामिल है. सीएम नीतीश और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर रविवार आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. विकास परियोजनाओं से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है. इस मौके पर सीएम सबेया एयरपोर्ट पर जीविका दीदियों से बातचीत भी करेंगे. वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की अहम जानकारी देंगे.
CM करेंगे 124 योजनाओं का शिलान्यास
CM नीतीश कुमार के जिन 124 योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं, उनकी कुल राशि लगभग 1295.85 करोड़ रुपये हैं. इनमें कई महत्वपूर्ण विभागों की परियोजनाएं शामिल की गई है. सबसे बड़ी राशि पथ निर्माण विभाग की 487.82 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी. इन योजनाओं से क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होगा, जिससे लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!