Advertisement
trendingPhotos/india/bihar-jharkhand/bihar2988661
Zee Bihar JharkhandPhotos'तालाब नहीं, डूबने के लिए चुल्लू भर पानी काफी है' राहुल गांधी पर रेखा गुप्ता का तंज
photoDetails0hindi

'तालाब नहीं, डूबने के लिए चुल्लू भर पानी काफी है' राहुल गांधी पर रेखा गुप्ता का तंज

Bihar Chunav 2025: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को गोपालगंज पहुंचीं, जहाँ उन्होंने भव्य रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे. जनसमूह की भारी भीड़ के बीच उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और एनडीए सरकार की विकास योजनाओं को सबसे बेहतर बताते हुए दोबारा सत्ता में लाने की अपील कीप्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार एनडीए के पक्ष में अभूतपूर्व उत्साह है और जनता का प्यार स्पष्ट रूप से दिख रहा है. रेखा गुप्ता ने राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमेशा देश की छवि खराब की और आस्था पर प्रश्न उठाए.

गोपालगंज में भव्य स्वागत

1/5
गोपालगंज में भव्य स्वागत

सीएम रेखा गुप्ता के गोपालगंज पहुंचते ही समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी. लोगों ने फूल-मालाओं व नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया.

एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट की अपील

2/5
एनडीए प्रत्याशी के लिए वोट की अपील

भव्य रोड शो में रेखा गुप्ता ने जनता को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगा. शहर भर में 'एनडीए फिर से' के नारे गूंजे.

प्रेस वार्ता में NDA की जीत का दावा

3/5
प्रेस वार्ता में NDA की जीत का दावा

प्रेस को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि बिहार में एनडीए के पक्ष में जबरदस्त माहौल है. जनता का आशीर्वाद इस बार और बड़ी जीत दिलाएगा.

राहुल गांधी पर तीखा हमला

4/5
राहुल गांधी पर तीखा हमला

रेखा गुप्ता राहुल गांधी पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया साथ ही तंज कसते हुए कहा कि तालाब नहीं डूबने के लिए चुल्लू भर पानी काफी है.

सड़क मार्ग से पटना रवाना

5/5
 सड़क मार्ग से पटना रवाना

समय की कमी के कारण उनका हेलीकॉप्टर पटना लौट गया. इसके बाद वे सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हुईं और कार्यकर्ताओं से मिलती रहीं.