)
Bihar News: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बिहार में एनडीए ने एक करोड़ बिहारियों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया है. एक दर्जन आईएएस अफसरों पर एक करोड़ नौकरी देने की जिम्मेदारी होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12 आईएएस अधिकारियों की टीम तैयार की है. बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार ने नए रोजगार सृजन की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए अगले पांच वर्षों के लिए एक दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित किया है.
इसके लिए, नए रोजगार के अवसरों की खोज और रोजगार सृजन हेतु एक व्यापक नीति की आवश्यकता है. विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय समिति गठित की गई है, जो राज्य सरकार को नए रोजगार-नौकरी के सृजन पर सलाह देगी, जिसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों (2025-30) में 1 करोड़ नए रोजगार सृजित करना है, और नए रोजगार-नौकरी सृजन की सभी संभावनाओं और विकल्पों पर विचार करना है. बता दें कि रोजगार बिहार में एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. विपक्ष की ओर से नीतीश सरकार को इस मुद्दे पर घेरने की लगातार कोशिश की जा रही है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रोजगार के मुद्दे को आगे रखकर अपना अभियान चला रहे हैं तो प्रशांत किशोर ने भी रोजगार को ही प्रमुखता से मुद्दा बनाया है. हालांकि 2020 से 2025 के बीच में नीतीश सरकार ने सभी विभागों में भर्तियां निकाली थीं. इसके अलावा, नीतीश सरकार ने इस साल बनने वाली नई सरकार में भी एक करोड़ रोजगार का वादा किया हुआ है और इसी को देखते हुए मिशन मोड में सरकार ने 12 विभागों के सीनियर आईएएस अधिकारियों को यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!