BPSC TRE4: BPSC TRE 4 की वैकन्सी 100 पर्सेंट रिक्तियों पर जल्द निकालने की मांग को लेकर छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में काफी संख्या में छात्र जेडीयू दफ्तर से कुछ दूरी पर स्थिति मिलर ग्राउंड के पास पहुंचे. जहां छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और आंदोलन का एलान भी किया.
Trending Photos
)
BPSC TRE-4 Vacancy: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) में पदों की संख्या घटाकर 27,000 किए जाने के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया. छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र जदयू दफ्तर से कुछ दूरी पर स्थित मिलर ग्राउंड के पास जमा हुए. प्रदर्शनकारी छात्रों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
सीटों में कटौती क्यों की जा रही है?
छात्र नेता दिलीप ने कहा कि TRE 4 में सीटों की संख्या घटाकर 27 हजार पर लाया गया है. ये बिहार के लाखों छात्रों के साथ अन्याय है. उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले 100 फीसदी रिक्तियों पर बहाली का वादा किया था, लेकिन अब सीटों की संख्या घटाकर 27,000 कर दी गई है. यह पूरी तरह से गलत है. दिलीप ने सवाल उठाया कि जब सरकार ने STET परीक्षा की घोषणा कर दी है, तो फिर सीटों में कटौती क्यों की जा रही है?
परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित करवाई जाए
छात्र नेता दिलीप ने कहा कि मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की अपील की. उन्होंने मांग की कि TRE 4 में 1 लाख 20 हजार सीटों पर बहाली निकाली जाए और परीक्षा जल्द से जल्द आयोजित करवाई जाए.
यह भी पढ़ें: BPSC TRE 4: बिहार में दिसंबर में होगी BPSC TRE 4 परीक्षा, 27910 पदों पर होगी बहाली
9 सितंबर को विशाल महाआंदोलन का आयोजन
दिलीप ने बताया कि सरकार के इस रवैये के खिलाफ 9 सितंबर, 2025 को पटना में एक विशाल महाआंदोलन का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से सुबह 10 बजे तक पटना पहुंचने का आह्वान किया.
रिपोर्ट: निषेद
यह भी पढ़ें:बिहार में अब स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती! 10 हजार से अधिक नर्सों की होगी बहाली
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!