झारखंड: मुखिया पर किया गया जानलेवा हमला, साथी ने लड़कर बचाई जान
Advertisement

झारखंड: मुखिया पर किया गया जानलेवा हमला, साथी ने लड़कर बचाई जान

झारखंड के लोहरदगा में सेन्हा थाना अंतर्गत कण्डरा चौक में बुटी पंचायत के मुखिया विष्णु उरांव पर जानलेवा हमला किया गया.

झारखंड: मुखिया पर किया गया जानलेवा हमला, साथी ने लड़कर बचाई जान. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा में सेन्हा थाना अंतर्गत कण्डरा चौक में बुटी पंचायत के मुखिया विष्णु उरांव पर जानलेवा हमला किया गया. उनके साथ बैठे उगरा पंचायत के मुखिया एतवा उरांव ने बीच में आ कर विष्णु की जान बचाई. 

बताया जाता है कि मुखिया एतवा उरांव और मुखिया विष्णु उरांव कण्डरा चौक स्थित होटल में बैठ कर चाय पी रहे थे. इसी बीच कण्डरा निवासी बिरसा उरांव आया और विष्णु उरांव के ऊपर भुजाली से ताबड़तोड़ हमला करने लगा.

मुखिया एतवा उरांव ने उसे एक हाथ मारा तो बिरसा गिर गया. घटना की सूचना सेन्हा थाना की दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वीरेंद्र एक्का दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे घायल विष्णु उरांव को सेन्हा सानुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. 

वहां डॉ राजीव रंजन ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है. सेन्हा थाना प्रभारी बीरेंद्र एक्का मामले की पड़ताल में जुटे गए हैं.