)
Bihar News: जहानाबाद में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां कार और बाइक में आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत ही गई. घटना घोसी थाना क्षेत्र के दहरपुर गांव के समीप की है. मृतक की पहचान चुनूकपुर गांव निवासी विनोद बिंद के 22 वर्षीय बेटे विनय कुमार के रूप में की गई है. इस हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.
कार चालक वाहन छोड़ फरार
घटना की सूचना मिलने पर घोसी थाना की डायल 112 नंबर की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और आक्रोश में आकर कार में तोड़फोड़ कर दी. इस घटना के बाद धामापुर-बंसी बिगहा मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. गुस्साए ग्रामीण शव को उठाने नहीं दे रहे थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शांत कराया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिजनों ने बताया कि विनय घोसी बाजार गया था, जहां से लौटने के क्रम में अनियंत्रित कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद कार सवार गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गए. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी कर रही है.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!