रांची: जयंती पर याद किए गए जयपाल सिंह मुंडा, खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
Advertisement

रांची: जयंती पर याद किए गए जयपाल सिंह मुंडा, खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

रांची की मेयर आशा लकड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर जयपाल सिंह मुंडा याद किया. 

जयपाल सिंह स्टेडियम की बदहाल स्थिति पर खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की

रांची: झारखंड के आदिवासियों के नेता और 1928 में ओलंपिक में हॉकी टीम की कमान संभाल चुके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती पर खिलाड़ियों ने जयपाल सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजली अर्पित किया. इसके साथ रांची की मेयर आशा लकड़ा और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर जयपाल सिंह मुंडा याद किया. 

वहीं, जयपाल सिंह स्टेडियम में खेलने वाले प्रताभी खिलाड़ियों ने भी उन्हें आज याद किया और जयपाल सिंह स्टेडियम की बदहाल स्थिति पर खिलाड़ियों ने नाराजगी जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम के टूट जाने के बाद खेलने में या प्रेक्टिस करने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. यह मैदान शहर के बीचों-बीच स्थित है और इसे बनाना चाहिए ताकि हम सभी खिलाड़ी खेल सकें.

वहीं, इस मौके पर मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने जयपाल सिंह स्टेडियम में स्थित जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी यादों को साझा किया. उन्होंने कहा कि उनकी धरोहर को बचए रखने के लिये सभी मुंडा समाज के लोग आज याद करते हैं. 

उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह का बहुत ही पुराना इतिहास रहा है. उनके नाम पर कई स्टेडियम बने हैं. जयपाल सिंह स्टेडियम का जीर्णोद्धार होना चाहिए और प्रेरणा स्रोत होना चाहिए. भव्य रूप से इनकी प्रतिमा को स्थापित करना चाहिए.