)
Bihar News: बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. जब सीएसपी संचालक राजेश बरनवाल और सुभाष दोनों झाझा से करहरा लौट रहे थे. वहीं वापसी के समय दोनों से करीब 16 लाख रुपये लूट लिए गए.
जानकारी के मुताबिक, शाम के 6 बजे नागी डैम के समीप कारा पत्थर गांव के पास बदमाशों ने डिज़ायर कार से उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया. बदमाशों ने हथियार के बल पर दोनों के बैग और मोबाइल लूट लिए. अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए गाड़ी के टायर पर गोली भी चलाई थी.
लूटने के बाद भागते समय बदमाशों ने करहरा चौक और मधुआ गांव के पास कई लोगों को टक्कर भी मार दी. वहीं सड़क किनारे बैठे भोला पासवान की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक मधुआ गांव निवासी था. उनकी पत्नी संजू देवी ने बताया कि भोला पासवान घर के पास बोरिंग देखने गए थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा किया. उन्होंने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष संजय कुमार दलबल के साथ छापेमारी में जुट गए. देर रात तक कई ठिकानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया.
पुलिस सूत्रों की माने तो जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. लगभग हथियार के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है और पैसे की भी रिकवरी होने की बात सामने आ रही है.
इनपुट: अभिषेक निरला
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!