Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2907160

6 महीने से एक दूसरे के प्यार में डूबे थे प्रेमी-प्रेमिका, फिर परिवार को लग गई भनक और हो गई शादी

Jamui Love Affair News: जमुई में एक प्रेमी जोड़ी की गांव वालों ने शादी करा दी. यह प्रेमी जोड़ा 6 महीने से एक दूसरे से प्यार कर रहा था. इन दोनों की शादी सामाजिक सहमति से हुई है. मंदिर में प्यार का मंडप सजा और शादी की.

 

जमुई में ग्रामीणों ने प्रेमी करुण शाह और प्रेमिका वर्षा कुमारी की शादी करा दी
जमुई में ग्रामीणों ने प्रेमी करुण शाह और प्रेमिका वर्षा कुमारी की शादी करा दी

Jamui/जमुई: बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड के उमनतरी गांव में एक प्रेम कथा का ऐसा अनोखा पड़ाव सामने आया, जिसने ग्रामीणों को चौंका दिया. झम्मन शाह का पुत्र कारूं शाह और अरुण शाह की पुत्री वर्षा कुमारी पिछले छह महीनों से एक-दूसरे से गहरा लगाव रखते थे. दोनों का मिलन छिपा न रह सका और धीरे-धीरे उनके प्रेम प्रसंग की भनक गांव के लोगों को भी लग गई.

हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी
1 सितंबर, 2025 दिन सोमवार को जब परिवारों के बीच यह बात स्पष्ट हुई तो तनाव की स्थिति बन गई. मगर, ग्रामीणों ने मामले को बिगड़ने नहीं दिया और पहल करते हुए पुलिस को बुलाकर दोनों पक्षों को समझाया. अंततः सहमति बनने के बाद खैरा थाना के पास स्थित दुर्गा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न कराया गया.

ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी
इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही. शादी का दृश्य कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कारूं अपनी प्रेमिका वर्षा की मांग में सिंदूर भरते दिख रहा हैं और आसपास मौजूद लोग उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

​यह भी पढ़ें: 6 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब फांसी लगाकर दे दी जान, जानें कारण

प्रेम कहानी बनी पवित्र बंधन, प्रेम ने पाई मंज़िल
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षा की शादी पहले कहीं और तय थी, लेकिन सच्चे प्रेम के सामने रिश्तों की नई राह बन गई. वहीं, खैरा थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है. अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है, शिकायत मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: अभिषेक निरला

यह भी पढ़ें:युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, 20 घंटे तक किया टॉर्चर, क्रूरता की हदें पार

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news