बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जहानाबाद में राजद नेत्री और जिला परिषद सदस्य आभा रानी ने माई बहन मान योजना के तहत जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. अब तक 10 हजार से ज्यादा महिलाओं का निबंधन हो चुका है.
Trending Photos
)
Jehanabad News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख भले ही घोषित नहीं हुई है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं को साधने की कवायद शुरू कर दी है. इसी कड़ी में जहानाबाद जिला मुख्यालय के देवरिया मोहल्ले में राजद की प्रदेश नेत्री और जिला परिषद सदस्य आभा रानी ने 'माई बहन मान योजना' के प्रचार-प्रसार के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान वे महिलाओं से सीधे मुलाकात कर रही हैं और आधार कार्ड के आधार पर उनका निबंधन करवा रही हैं.
आभा रानी के इस अभियान को देखते हुए बड़ी संख्या में महिलाएं उनके पास पहुंच रही हैं. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वे जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाकर निबंधन करवा रही हैं. अब तक लगभग 10 हजार से अधिक महिलाओं का निबंधन हो चुका है और यह अभियान लगातार जारी है. उनके नेतृत्व में कई जगहों पर बाइक यात्राएं भी निकाली जा रही हैं, जिससे अभियान को और गति मिल रही है.
आभा रानी ने नीतीश सरकार पर सीधा हमला बोला. उनका कहना है कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. उन्होंने कहा कि यह सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है, जिन्हें पूरा करना मुश्किल है. उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार राजद की योजनाओं की नकल कर रही है. उदाहरण देते हुए कहा कि जब तेजस्वी यादव ने माई बहन मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया, तो सरकार भी ऐसी घोषणा करने की तैयारी में लग गई.
आभा रानी ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव ने जब 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कही, तो सरकार ने इसकी नकल करते हुए 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने का ऐलान कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि राजद जब थोड़े समय के लिए सत्ता में आई थी, तब लाखों युवाओं को नौकरी दी गई थी, जबकि मौजूदा सरकार रोजगार देने में असफल रही है. उनका दावा है कि आने वाले चुनाव में महिलाएं और युवा इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुके हैं.
इनपुट- मुकेश कुमार
ये भी पढ़ें- पटना सिविल कोर्ट में पीएम मोदी को गाली मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!