Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2907640

Jehanabad News: रिटायर इंजीनियर के घर चोरी, ढाई लाख के आभूषण और नकदी गायब

बिहार के जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है, जहां रिटायर इंजीनियर के घर चोरो ने अनोखी तरकीब अपनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरो ने घर से 20 हजार नगद समेत ढाई लाख के आभूषण की चोरी कर ली.

जहानाबाद फाइल फोटो
जहानाबाद फाइल फोटो

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद से बड़ी खबर आ रही है, जहां रिटायर इंजीनियर के घर चोरो ने अनोखी तरकीब अपनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोरो ने घर से 20 हजार नगद समेत ढाई लाख के आभूषण की चोरी कर ली. इस दौरान चोरो ने घर में सो रहे सदस्यों के कमरे को बाहर से बंद दिया और बड़े ही आराम से चोरी कर रफूचक्कर हो गए. 

 घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे. चोरों ने घर का मुख्य गेट बाहर से कपड़े की रस्सी से बांध दिया ताकि कोई बाहर न निकल सके. इसके बाद एसी लगी खिड़की की ग्रिल तोड़कर अन्दर प्रवेश कर गए. चोरों ने अलमारी और अन्य सामान खंगालते हुए जेवर व नकदी अपने साथ समेट लिया और आराम से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: Jamshedpur News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकान मालिक को पीटकर किया घायल

Add Zee News as a Preferred Source

सुबह जब घरवालों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है. शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे और दरवाजा खोला. अंदर प्रवेश करते ही परिजनों के होश उड़ गए. घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खाली हो चुकी थी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.  सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. हालांकि इस मामले में कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने बोलने से परहेज कर रहे हैं. 

घटना की खबर फैलते ही पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है. लोग रात में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. पीड़ित रिटायर्ड इंजीनियर कौशल कुमार का कहना है कि चोरों ने पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश में जुटी है.
इनपुट: मुकेश कुमार

बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी । बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

TAGS

Trending news