)
Makhdumpur Vidhan Sabha Election 2025: मखदुमपुर विधानसभा सीट (218) हमेशा से राजनीतिक दलों के लिए अहम रही है. यह अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए सुरक्षित सीट है और यहां पर हर चुनाव में नए समीकरण बनते और बिगड़ते हैं. वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में यह सीट महागठबंधन के खाते में गई थी. इस बार भी यहां पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है.
राजद इस सीट को हर हाल में बचाने की कोशिश में है. मौजूदा विधायक सतीश कुमार दास फिर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. इसके अलावा पूर्व विधायक सूबेदार दास का भी नाम चर्चा में है. पार्टी महिला चेहरा उतारने पर भी विचार कर सकती है, जिसके लिए कुमारी सुमन सिद्धार्थ, अनिता कुमारी और संजू कोहली का नाम सामने आ रहा है. वहीं, दलित समाज से मजबूत पकड़ बनाने के लिए अनील पासवान को भी टिकट का दावेदार माना जा रहा है.
हम पार्टी की ओर से देवेंद्र मांझी बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं जनसुराज आंदोलन भी इस सीट पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में है. इसके लिए रामबाबू पासवान और महेश दास को संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है.
मखदुमपुर की राजनीति पूरी तरह जातीय समीकरणों पर निर्भर करती है. यहां अनुसूचित जाति के मतदाताओं की बड़ी संख्या निर्णायक भूमिका निभाती है. स्थानीय मुद्दों की बात करें तो बेरोजगारी, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, शिक्षा की कमी और उद्योगों का न होना यहां की प्रमुख समस्याएं हैं. चुनावी माहौल में इन मुद्दों को हर दल अपने हिसाब से उठाएगा.
इस बार मखदुमपुर में कई चेहरे दावेदारी कर रहे हैं. राजद जहां अपने पुराने गढ़ को बचाने की कोशिश करेगी, वहीं हम पार्टी और जनसुराज यहां अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेंगे. सीट सुरक्षित होने के कारण सभी दल दलित समाज को साधने पर खास ध्यान देंगे.
बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi हर पल की जानकारी. बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!